Skip to main content

श्रीगंगा सभा की ओर से धूमधाम से मनाई गई देव दिवाली,किए 11 हजार दीप प्रज्वलित

 हरिद्वार। श्रीगंगा सभा की ओर से हरकी पैड़ी पर देव दिवाली धूमधाम से मनाई गई। हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड व आसपास के स्थानों पर 11 हजार दीप प्रज्वलित किए गए। गंगा घाट रोशनी से जगमगा उठे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी और श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने हरकी पैड़ी पर भगवान विष्णु, मां गंगा व सभी देवी-देवताओं का पूजन कर स्वागत किया। गुरुवार की देर शाम को देव दिवाली को लेकर हरकी पैड़ी का नजारा देखते ही बन रहा था। दीपों से गंगा तट को सजाया गया। पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्र पुरी ने कहा कि देव दिवाली समस्त राष्ट्र में मनाई जाए। कहा कि अगले वर्ष से नासिक, प्रयागराज सहित जहां भी निरंजनी अखाड़े की शाखाएं हैं, उन सभी जगहों पर देव दिवाली मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि देव दिवाली के दिन देवी-देवता पृथ्वी पर आकर दिवाली मनाते हैं। देव दिवाली के दिन गंगा नदी में स्नान ध्यान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। दैविक काल में एक बार त्रिपुरासुर के आतंक से तीनों लोकों में त्राहिमाम मच गया। त्रिपुरासुर के पिता तारकासुर का वध देवताओं के सेनापति कार्तिकेय ने किया था। उसका बदला लेने के लिये तारकासुर के तीनों पुत्रों ने भगवान ब्रह्मा जी की कठिन तपस्या कर उनसे अमर होने का वर मांगा। हालांकि, भगवान ब्रह्मा ने तारकासुर के तीनों पुत्रों को अमरता का वरदान न देकर अन्य वर दिया। कालांतर में भगवान शिवजी ने कार्तिक पूर्णिमा के दिन तारकासुर के तीनों पुत्रों यानी त्रिपुरासुर का वध कर दिया। उस दिन देवताओं ने काशी नगर में गंगा नदी के किनारे दीप जलाकर देव दिवाली मनाई थी। तभी से देव दिवाली मनाई जाती है। श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा ने बताया कि देव दिवाली के दिन देवताओं के लिए दीपदान करने से जीवन में आजीवन उजाला रहता है। महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने बताया कि इस दिन मां गंगा का अभिषेक, आरती और गंगा पूजन का बहुत महत्व होता है। इस दौरान अध्यक्ष प्रदीप झा, महामंत्री तन्मय वशिष्ठ, सभापति कृष्ण कुमार ठेकेदार, कोषाध्यक्ष यतींद्र सिखौला कोषाध्यक्ष, स्वागत मंत्री सिद्धार्थ चक्रपाणि, समाज कल्याण मंत्री नितिन गौतम, घाट व्यवस्था सचिव वीरेंद्र कौशिक, आशीष मारवाड़ी, शैलेश गौतम, नीरज उपाध्याय, नितिन खेड़ेवाले, शशिकांत वशिष्ठ, ओमप्रकाश शर्मा, गौरव पटुवर, अवधेश पटुवर, देवेंद्र कौशिक, पीयूष त्रिपाठी आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।