Skip to main content

जनपद की सभी 11विस सीटें जीतेंगी भाजपा-दुष्यंत गौतम

 हरिद्वार। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम ने जगजीतपुर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित पार्टी पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा हरिद्वार जनपद की सभी 11 सीटों पर जीत हासिल करेगी। बैठक में उपस्थित जनपद के समस्त जिला पदाधिकारी, विधायक, पालिका अध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी, मोर्चो के जिला अध्यक्ष, प्रदेश मोर्चा अध्यक्ष, महामंत्री, विधानसभा प्रभारी, सह प्रभारी, विधानसभा विस्तारक और सभी मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.जयपाल सिंह चैहान ने की और संचालन भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी और आदेश सैनी द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए दुष्यंत कुमार गौतम ने कहा कि बैठकों के आधार पर लिए गए निर्णय धरातल पर उतरने जरूरी है। उन्होंने कहा कि जीवन में समय काटा या बांटा यह मूल्यांकन प्रत्येक दिन होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी भारत के नहीं अपितु विश्व के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। हाल ही के दिनों में यह संपूर्ण विश्व ने देखा है। हमारा संदेश सामान्य कार्यकर्ता के कार्यों में दिखना चाहिए। हमारा संदेश समाज तक पहुंचे इसके लिए कठोर साधना की आवश्यकता है। संपूर्ण भाव को लेकर ही 2022 की विजय के लिए हम बढ़े हैं। भाजपा की ताकत बूथ पर बैठा कार्यकर्ता है जो चुनाव बदलने की ताकत रखता है। उन्होंने कहा कि अन्य दल केवल चुनावी पक्षी बनकर चुनाव में छटपटाते हुए दिखेंगे और भ्रम की स्थिति समाज के बीच में पैदा करेंगे। यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम सभी को उनके दुष्प्रभाव में समाज को बचाना है। सभी के समावेश की चिंता करते हुए 2022 के लक्ष्य को फतह करना है। ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाईन आज सभी के सामने हैं। हम पहाड़ वासी सपने में भी नहीं सोचते थे कि कभी पहाड़ों में ट्रेन चलेगी, विकास के अनेक कार्य हुए हैं। पहले जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर ढाई सौ यात्रियों की सुविधा थी अब वह बढ़कर 1200 हो गई है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में एम्स ने उत्तराखंड में बहुत ही अच्छे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और आने वाले समय में उत्तराखंड को और एक एम्स मिलने वाला है। जिससे प्रदेशवासियों को और बड़े स्तर पर सुविधा मिलेगी। पिछले 4.5 साल में 250 तक की आबादी वाले गांव में 756 से अधिक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़के बनी है। आए दिनों प्रदेश में देखने को मिलता था आंगनवाड़ी, आशा, उपनल, ग्राम प्रधान, विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वालों के आंदोलन देखने को मिलते थे। आज हमने रास्ता निकालकर सभी के अनुरूप व्यावहारिक रूप से उनकी मांगों को पूर्ण किया है। हमारी सरकार सरलीकरण, समाधान और निरस्तीकरण के साथ आगे बढ़ रही है। हमारी सरकार में हर किसी की सुनवाई हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी का जो सपना है कि जब उत्तराखंड का 25 वा स्थापना दिवस होगा तब उत्तराखंड राज्य अग्रिम राज्यों में गिना जाए और हमारा इस ओर सार्थक प्रयास है। उन्होंने कहा कि हमारे कार्यक्रमों में निरंतर संख्या बढ़ रही है यह स्पष्ट संदेश है कि 2022 की विजय प्रदेश के लिए एक बड़ा संदेश लेकर आएगी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।