हरिद्वार। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर (एनएमओपीएस) हरिद्वार के बैनर तले आर्य इंटर कॉलेज बोंगला बहादराबाद में बैठक हुई। बैठक में 15 नवंबर को प्रस्तावित रैली की तैयारियों पर चर्चा की गई। शनिवार को हुई बैठक में उतराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चैहान ने कहा कि कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली के लिए लम्बे समय से आंदोलित हैं। लेकिन सरकार कर्मचारियों की जायज मांग की अनदेखी कर रही है। 15 नवंबर को देहरादून जाने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। जिलाध्यक्ष रोहित कुमार शर्मा ने कहा कि बैठक में तय किया गया कि पेंशन बहाली और एनपीएस के विरोध में विशाल रैली और सचिवालय घेराव के करने की योजना बनाई गई है। बैठक में प्रतिभा सैनी, रंजीत कौर, मनमोहन शर्मा,पंकज विश्वनोई,सदाशिव भास्कर, संदीप सैनी,मुकेश चैहान, आशीष कुमार,दिनेश चैहान, संजय चैहान, अनुरागिनी,राकेश पंवार,मनोज चंद्र,मुकाक्षी रघुवंशी, मांगेराम सिंह, गीता रानी, भरत कौशिक, आदि कर्मचारी उपस्थिति रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment