हरिद्वार। कर्मयोगी कल्याणकारी समिति की अध्यक्ष पूनम वाल्मिीकि ने सफाई कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर 15 नवम्बर से हरकी पैड़ी धरना देने का ऐलान किया है। शनिवार को प्रैस क्लब में पत्रकारो से वार्ता के दौरान पूनम वाल्मिीकि ने कहा कि उत्तराखण्ड के रूप में अलग राज्य बनने के बाद भी सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। कर्मचारी विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। मौहल्ला स्वच्छता समिति में कार्यरत 53 कर्मचारियों को काम से हटा दिया गया। इसके पूर्व 46 संविदा सफाई कर्मचारियों को हटा दिया गया था। जिन्हें बार बार मांग करने के बावजूद आज तक बहाल नहीं किया गया। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि हटाए गए सभी कर्मचारियों को तत्काल बहाल किया जाए। मलिन बस्तियों में रह रहे लोगों को मालिकाना हक दिया जाए। ठेका प्रथा समाप्त कर स्थाई पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए। पूनम वाल्मिीकि ने कहा कि सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए समिति की और से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। लेकिन नगर निगम अधिकारियों की लापरवाही के चलते समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होने कहा कि मांगों को पूरा करने के लिए समिति की और से 15 नवम्बर से हरकी पैड़ी पर धरना शुरू किया जा रहा है। यदि मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। इस दौरान दीपक, कन्हैया, विकास, अरूण, हरिचंद्र, अक्षय, दीपक कुमार, ममता आदि भी मौजूद रहे।
Comments
Post a Comment