Skip to main content

आल इंडिया डांस कम्पटीशन डांस ड्रीम सीजन 2 का आयोजन

 


हरिद्वार। आल इंडिया डांस कम्पटीशन डांस ड्रीम सीजन 2 का हरिद्वार ऑडिशन का आयोजन वी बॉयज डांस सेंटर कनखल में किया गया, जिसमे रुड़की से सोनू कुमार एवं मनीषा हलदार तथा देहरादून से समीर एवं सूरज थापा, रोहित कुमार प्रोडक्सन जज के रूप में उपस्थित रहे वी बॉयज डांस सेंटर कनखल के संचालक विशाल चंचल ने कहा कि शो का उद्देश्य देश की प्रतिभा को उत्तम मंच प्रदान करना है। उन्होने कहा कोरोना महामारी की वजह से यह सीजन के ऑडिशन बहुत देर से किया जा रहा है। आल इंडिया डांस कम्पटीशन डांस ड्रीम सीजन भारत में सबसे प्रिय और सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में से एक हैद्य उन्होने कहा कि अगर कोई भी शो के लिए अप्लाई करना चाहते हैं तो दिए गए प्रोसेस के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। विशाल ने कहा कि हम सकारात्मक वातावरण में नृत्य की शिक्षा में उत्कृष्टता प्रदान करते हैं। हमारे सेंटर में विभिन्न प्रकार के नृत्य सिखाए जाते हैं। उन्होने कहा फाइनल में विकास चंचल, शुभम एवं यथार्थ जज की सीट लेंगे वी बॉयज डांस सेंटर कनखल के सह संचालक सौरभ सिंह ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा डांस रियलिटी शो, डांस ड्रीम सीजन 2 के साथ वापस आ गया है। उन्होने कहा कि जो विद्यार्थी नृत्य में अपने कैरियर को आगे बढ़ाना चाहते हैं उनके लिए हम ऐसा मंच मुहैया करा रहे हैं।  इस अवसर पर मानव अधिकार संरक्षण समिति की कनखल नगर अध्यक्षा रेखा नेगी उपस्थित रही। उन्होने कहा कि भारत परम्पराओं व संस्कारों का देश है प्रत्येक भारतीय समाज और परम्पराओं से जुड़ा है। समाज और देश को सुदृढ़ करने में नृत्य की महत्वपूर्ण भूमिका है। नृत्य मानव जीवन को नैतिक कर्तव्यों की ओर उन्मुख करता है। नृत्य कलाकार मंच प्रदर्शन करता है, जिससे जन सामान्य इसका पूर्णता से आनन्द लेते है। इस अवसर पर 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया जिसमें अक्षरा, अदिति ठाकुर, गीतिका, अथर्व, अनुश्री चैहान, आराध्य, हरमन सिंह एवं शानवी ने बेहतर प्रदर्शन किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।