Skip to main content

जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 का कबडड्ी प्रतियोगिता से शुभारम्भ


 हरिद्वार। युवा कल्याण खेल, शिक्षा एवं पंचायती राज विभागों के समन्वय से स्पोटर््स स्टेडियम, रोशनाबाद में गुरूवार को जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2021 के द्वितीय दिवस का शुभारंभ किया गया, जिसमें आयु वर्ग अण्डर-17 के प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिताओं का शुभांरभ अण्डर-17 आयु वर्ग (बालिका) में कबड्डी प्रतियोगिता से प्रारंभ किया गया, जिसमें विकासखण्ड-नारसन की कबड्डी टीम (काजल कुमारी, मोनाली, कोमल, अंशु, काजल, पलक, सलोनी, अंशिका, नाजिया, साक्षी) द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। बालक वर्ग में कबड्डी प्रतियोंिगता में विकासखण्ड लक्सर की टीम (राहुल, वंश राणा, विक्रात चैधरी, नकुल, शगुन कुमार, हर्ष देव, विशाल, यश कुमार, प्रशान्त, निकेत) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ बालिका वर्ग में खानपुर की टीम (मनीषा, नीलम, आयुषी, रश्मि) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ बालक वर्ग में विकासखण्ड रूड़की की टीम (रितिक शर्मा, अभिषेक सैनी, अंकुश कुमार, करन) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम के प्रतिभागियों को उप क्रीडाधिकारी वरूण बेलवाल द्वारा मेडल, प्रमाण पत्र, मेडल तथा नगद धनराशि पुरूस्कार स्वरूप प्रदान की गयी। गुरूवार को प्रतियोगिता के अवसर पर जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी वरद जोशी,, उपक्रीडाधिकारी वरूण बेलवाल,, मुकेश कुमार भट्ट, श्रीमती पूनम मिश्रा, जितेन्द्र वर्मा, संदीप खंखरियाल, अवनीश कुमार, जितेन्द्र कुमार, चैधरी बालेश, अंजेश कुमार, जिला खेल समन्वयक (प्रा0), अजय शर्मा युवा कल्याण, खेल एवं शिक्षा विभाग के कार्मिक आदि उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।