Skip to main content

विजय संकल्प रैली से होगा 2022 की जीत का मार्ग प्रशस्तःमदन कौशिक

 


हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और शहर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि आगामी 4 दिसंबर को देहरादून में होने वाली विजय संकल्प रैली पुराने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर देगी और एक नया इतिहास रचेगी। श्री कौशिक हरिद्वार विधानसभा की रैली के निमित्त मध्य हरिद्वार के एक होटल में तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में मंडल पदाधिकारी पार्षद मंडल मोर्चा पदाधिकारी सहित जिला और प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहे उन्होंने कहा की रैली की सफलता को लेकर जो बस प्रमुख बनाए गए हैं। वह 2 दिसंबर की शाम तक वाहन प्रमुख और सह प्रमुख के नाम और मोबाइल नंबर की सूची जिला कार्यालय में उपलब्ध करा दें सभी कार्यकर्ता जुलूस के रूप में अपने- अपने वार्डो से निकलकर देहरादून के लिए प्रस्थान करें। रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं रैली में प्रधानमंत्री जी द्वारा कई योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। अपने इस दौरे पर पीएम 26 हजार करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और चार हजार करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश सरकार और संगठन इस रैली को सफल बनाने में जुटा हुआ है. रैली के लिए एक लाख लोगों को जुटाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस रैली के माध्यम से बीजेपी उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का आगाज करेगी। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और हरिद्वार जनपद के रैली प्रभारी राजू भंडारी ने कहा की रैली की सफलता को ग्राम सभाओं और शक्ति केंद्र स्तर पर बैठकर आयोजित करें ताकि नीचे सुदूर क्षेत्रों तक भी रैली का संदेश जा सके। जो आमजन भी रैली में जाना चाहता है वह सूचीबद्ध हो सके सोशल मीडिया के माध्यम से भी रैली का प्रचार प्रसार जोर शोर से करें और सभी कार्यकर्ता बैनर और होर्डिंग से रैली के स्वागत की तैयारी करें। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद का जो 40000 का लक्ष्य है वह न केवल पूरा होगा अपितु एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार अरोड़ा ने की और संचालन भाजपा जिला महामंत्री और हरिद्वार विधानसभा के रैली प्रभारी विकास तिवारी ने किया। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी मंडल महामंत्री तरुण नय्यर नेता प्रतिपक्ष सुनील अग्रवाल गुड्डू उप नेता अनिरुद्ध भाटी राजेश शर्मा कामिनी सडाना हीरा सिंह बिष्ट पार्षद अनिल मिश्रा विनीत जौली पी.एस. गिल शुभम मंडोला सचिन अग्रवाल सपना शर्मा रेणु अरोरा नेपाल सिंह राधे कृष्ण शर्मा अनिल वशिष्ठ प्रीत कमल सारस्वत कमल बृजवासी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।