हरिद्वार। आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड दिवस पर चंद्राचार्य चैक से प्रेमनगर आश्रम तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान आप नेताओं ने भाजपा-कांग्रेस से 21 साल में प्रदेश का समुचित विकास न होने पर 21 सवाल पूछे। आप नेताओं ने प्रदेश का समुचित विकास न होने पर भाजपा और कांग्रेस को बराबर का दोषी मानते हुए आक्रोश प्रकट किया। प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी ने कहा कि आज उत्तराखंडवासियों के लिये बड़े हर्ष का दिन है कि राज्य बने 21 वर्ष हो चुके हैं। राज्य सरकार भी पूरे जोर शोर से तैयारियों में जुटी है। लेकिन दोनों ही पार्टियों ने प्रदेश को केवल लूटने का काम किया है। आज भी पहाड़ों में मुलभूत सुविधाएं नहीं हैं। प्रदेश के संसाधनों पर आज भी प्रदेश का हक नहीं है। आज आम आदमी पार्टी दोनों राजनीतिक पार्टियों को प्रदेश के दोहन के लिए बराबर का जिम्मेदार मानते हुए 21 सवाल पूछ रही है। आप नेताओं ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने 10-10 साल इस प्रदेश की सत्ता पर राज किया है। जिस उत्तराखंड के निर्माण को लेकर माता, बहन, भाइयों ने शहादत दी। आज भी उनके सपने का उत्तराखंड न बन पाना इस प्रदेश का दुर्भाग्य है। आज भी पहाड़ों में गर्भवती महिलाएं प्रसव पीड़ा में दम तोड़ देती है। बीमार बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने के लिये डंडी-कंडी का सहारा लेना पड़ता है। चुनाव संचालन समिति सदस्य अनिल सती ने कहा कि राज्य आंदोलन के क्रांतिकारियों के सपनों के उत्तराखंड को आज ग्रहण लग चुका है। जिस प्रदेश के नवनिर्माण को लेकर उन्होंने शहादत दी थी। वह प्रदेश आज भी मुलभूत सुविधाओ को तरस रहा है।पैदल मार्च में प्रदेश सचिव ओम प्रकाश मिश्रा प्रदेश सचिव, तनुज शर्मा, शिशुपाल सिंह नेगी, अर्जुन सिंह, किरन दुबे, नरेंद्र कोरी, गीता देवी, एहतेशाम जैदी, मालती कोरी, संजू नारंग, सोमवीर, संदीप कुमार, भरत कुमार, ललित वालिया, नितिन गुप्ता, सुरेश तनेजा, तिलक राज मामा, प्रिया, सदब, धनीराम, शाह अब्बास आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment