Skip to main content

तहसील दिवस में 40शिकायते दर्ज,जिलाधिकारी ने दिए समयबद्व निस्तारण के निर्देश

 


हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील भगवानपुर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आम जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का निस्तारण किया गया। तहसील दिवस में आज कुल 40 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनको संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण में लगने वाले समय के अनुसार, निस्तारित करने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम भगवानपुर तहसील परिसर पहुंचने पर अधिकारियों से पिछले तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों ने उनके विभाग से सम्बन्धित जो शिकायत प्राप्त हुई थी, के बारे में जिलाधिकारी को जानकारी दी। श्री पाण्डेय ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे दो दिन के भीतर पिछले तहसील दिवस में आई शिकायतों व उसके निस्तारण की पूरी समीक्षा रिपोर्ट देना सुनिश्चित करें। तहसील दिवस में आज ग्राम डाडा जलालपुर निवासी श्रीमती छोटी ने मनरेगा अंतर्गत किये गये कार्य का भुगतान न किये जाने तथा जाॅब कार्ड न बनाये जाने की शिकायत की। इस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ भगवानपुर को दो दिन में मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिये। ग्राम मानक मजरा, हाल्लूमजरा निवासी नाथीराम ने अपनी कृषि भूमि में सिंचाई हेतु विद्युत कनेक्शन हेतु जाने वाली विद्युत लाइन तीन माह से बन्द पड़ी होने की शिकायत दर्ज करायी, जिस पर जिलाधिकारी ने एसडीओ भगवानपुर को 03 दिन के अन्दर विद्युत लाइन चालू करने के निर्देश दिये। समस्त ग्रामवासी मौजा इब्राहिमपुर मसाही व मौजा सिकरौढ़ा प्रथम व द्वितीय ने परगना व तहसील भगवानपुर के अभिलेखों का रिकार्ड चकबन्दी प्रक्रिया के कारण चकबन्दी दफ्तर नहर किनारे रूड़की में होने के कारण ग्रामीणों को नकल, खतौनी आदि कार्य में होने वाली परेशानियों के दृष्टिगत भगवानपुर के अभिलेखों का रिकार्ड चकबन्दी दफ्तर भगवानपुर में किये जाने हेतु अपनी समस्या रखी। इस पर जिलाधिकारी ने भगवानपुर के चकबन्दी रिकार्ड रूड़की के स्थान पर भगवानपुर में नियमानुसार स्थानांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। तहसील दिवस में जमीन की पैमाइश, अवैध कब्जे, मनरेगा के अन्तर्गत कार्य कराये जाने, नेशनल हाइवे के सर्विस लेन पर जाम, चकरोड को कब्जा मुक्त कराने, प्रधान मंत्री आवास योजना में आवास दिलाने आदि से सम्बन्धित प्रार्थना पत्र,शिकायतें भी प्राप्त हुईं, जिनका भी निराकरण करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया। तहसील दिवस मे विधायक भगवानपुर श्रीमती ममता राकेश, मुख्य विकास अधिकारी डाॅ0 सौरभ गहरवार, एस0पी0 देहात प्रमेन्द्र डोभाल, एसडीएम भगवानपुर बृजेश तिवारी, परियोजना निदेशक आर0सी0 तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी वी0एस0 चतुर्वेदी, जिला पूर्ति अधिकारी के0के0 अग्रवाल, मुख्य पशुपालन अधिकारी डाॅ0 योगेश भारद्वाज, सहायक निदेशक डेयरी पियूष आर्य, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिंह चैहान, तहसीलदार भगवानपुर सुश्री रेखा आर्य, अधिशासी अभियन्ता ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग रामजी लाल एवं लोक निर्माण विभाग, विद्युत, जल संस्थान सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।