Skip to main content

भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में आत्मसात करें-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी

 


हरिद्वार। श्री अखंड परशुराम अखाड़े के तत्वाधान में बैरागी कैंप में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सम्मिलित हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष व महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज का श्री अखंड परशुराम अखाड़े की और से 51 ब्राह्मणों ने स्वस्तिवाचन कर स्वागत किया। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज ने कहा कि दीपावाली पर्व जीवन में ज्ञान का प्रकाश कर अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने वाला पर्व है। अयोध्यावासियो ने चैदह वर्ष के वनवास व अत्याचार तथा अन्याय के प्रतीक रावण का वध कर अयोध्या लौटे भगवान श्रीराम, माता सीता व श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का स्वागत दीप जलाकर किया था। उन्होंने कहा कि सभी को भगवान श्रीराम के आदर्शो को जीवन में आत्मसात कर आदर्श समाज बनाने में सहयोग करना चाहिए। श्री अखण्ड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कार्यक्रम पधारे सभी संत महापुरूषों का स्वागत करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति में मनाए जाने वाले सभी पर्व सामाजिक समरसता का संदेश समाज को देते हैं। उन्होंने कहा कि दीपावली सनातन धर्म का सबसे प्रमुख पर्व है। सभी को पर्व मनाने के साथ समाज में व्याप्त कुरीतियों व अज्ञानता रूपी अंधकार को दूर करने का संकल्प भी लेना चाहिए। बाबा बलराम दास हठयोगी महाराज ने सभी को दीपावाली बधाई देते हुए कहा कि संत समाज भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में निर्णायक भूमिका निभा रहा है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी के नेतृत्व में संत समाज एकजुट होकर धर्म संस्कृति के उत्थान व संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करते हुए समाज का मार्गदर्शन करेगा। कार्यक्रम में शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती महाराज के शिष्य ब्रह्मचारी रामानंद, श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष विष्णु दास महाराज, महामण्डलेश्वर स्वामी प्रेमदास महाराज, मुरारी शरण महाराज, महंत सर्वजीत दास महाराज, महंत कमलदास नारायण दास महाराज, महंत प्रह्लाद दास, महंत गोविंद दास आदि संतजनों ने सभी को दीपावाली की शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण की अपील भी की। इस अवसर पर पंडित पवन कृष्ण शास्त्री, समाजसेवी सुनील प्रजापति, विनोद मिश्रा, विशाल भारद्वाज, गोपाल कृष्ण बडोला, डा.अशोक कुमार शर्मा, डा.महेंद्र सिंह राणा, डा.धीरज राणा, पंडित कमलेश कुमार, सचिन तिवारी, मयंक भारद्वाज, अमित, पंडित राजकुमार शर्मा, पंडित कोमल शर्मा, पंडित सत्य प्रकाश शर्मा, पंडित नरेश शर्मा, पंडित ऋषि शर्मा, अंकित शर्मा हिमांशु भारद्वाज, शिवम भारद्वाज, करण भारद्वाज, कुणाल भारद्वाज, विष्णु शर्मा, पंडित हर्षित शर्मा, राम कुमार, सचिन चैधरी, अमित गुप्ता सहित अखाड़े के सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को ...