हरिद्वार। नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने टिहरी विस्थापित क्षेत्र में गली नंबर ए-5 की सड़क का लोकार्पण किया। साथ ही राजीव शर्मा ने शिवालिक नगर के एम क्लस्टर में पार्क के सौंदर्य करण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र के विकास को दृढ़ संकल्पित है। क्षेत्र की सड़कें, नालियां व पार्कों का निर्माण व सौंदर्यकरण उनकी प्राथमिकताओं में शामिल हैं। कहा कि पर्वों के अवसर पर समस्त क्षेत्र में युद्ध स्तर पर सफाई का कार्य किया गया। संपूर्ण क्षेत्र में 400 से ज्यादा एलईडी लाइट लगवाकर दिवाली से पूर्व अंधकार दूर करने का भरसक प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि टिहरी विस्थापित में बनाई गई इस सड़क से स्थानीय लोगों को खासी राहत मिली है। पार्क के सौंदर्यकरण के बाद सभी को घूमने तथा बच्चों को खेलने की जगह मिलेगी। इस दौरान भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र बिश्नोई, सभासद हरिओम चैहान, अंशुल शर्मा, पुरषोत्तम भारती, दिनेश चैहान, अशोक शर्मा, केपी सिंह, मुदित शर्मा, नितिन सिंह, रितेश गौड़, अखिलेश कुमार, सीमा, रजनी, कविता, पंकज शर्मा, नवल परदेसी आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment