Skip to main content

भाजपा कांग्रेस ने उत्तराखण्ड को लूटने में कोई कमी नही छोड़ी-अरविन्द केजरीवाल

 आप संयोजक का पार्टी नेताओं के साथ शहर में रोड-शो

हरिद्वार। श्रवण कुमार झा- आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को हरिद्वार में रोड शो कर राजनैतिक शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान रोड शो में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता जुटे। करीब एक किलोमीटर की दूरी तक निकाले गये रोड शो में केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरा। इससे पहले सिडकुल स्थित एक होटल में आॅॅटो चालकों से बात करते हुए अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने में वहां के आॅटों चालकों का सबसे अधिक योगदान है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावो के लिए उत्तराखण्ड में आधार तैयार करने में जुटी आम आदमी पार्टी के संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री रविवार को हरिद्वार पहुंचे और रोड़ शो किया तथा आॅटो वालों से बातचीत की। दिल्ली में लोग आॅटो वालों को नफरत की नजर से देखते थे। सरकार बनने पर आॅटो वालों के नजरिए से व्यवस्था में कई सुधार किए। आज स्थित यह है कि आॅटो वाले उन्हें अपना भाई मानते हैं। वे भारत के अकेले मुख्यमंत्री हैं। जिसे आॅटो वाले सीधे मैसेज कर सकते हैं। अरविंद केजरीवाल के हरिद्वार दौरे के दौरान भाजपा और कांग्रेस के कुछ बड़े चेहरों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने की चर्चाएं चल रही थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। रोड-शो पुराना रानीपुर मोड़ से शुरू होकर शंकर आश्रम चैक पर पहुंचकर समापन हुआ। समापन के दौरान लगभग चार मिनट 48 सेकेंड के संबोधन में केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधने के साथ ही जनता से आम आदमी पार्टी को एक मौका देने की अपील की। रविवार को दोपहर ढाई बजे पुराना रानीपुर मोड़ से आम आदमी पार्टी का रोड शो शुरू हुआ। रथ में सवार अरविंद केजरीवाल के साथ प्रदेश और जिले के पदाधिकारी शामिल हुए। रोड शो में अरविंद केजरीवाल हाथ जोड़कर अभिवादन स्वीकार करते हुए आगे बढ़ रहे थे। हजारों की संख्या में कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा और पार्टी के झंडे-बैनर लेकर देशभक्ति गीतों पर झूमते हुए चलते रहे। पुराना रानीपुर मोड़ से चंद्राचार्य चैक होते हुए रोड शो शंकर आश्रम चैक पहुंचा। यहां केजरीवाल ने अपने संबोधन में कहा कि 20 साल में भाजपा और कांग्रेस का शासन उत्तराखंड में रहा। दोनों दलों ने ही उत्तराखंड को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। दोनों में आपसी सहमति है कि एक बार भाजपा और एक बार कांग्रेस राज करेगी। अब ये खेल खत्म करना है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने एक मौका दिया था। आम आदमी पार्टी ने सात साल में दिल्ली के अंदर जबरदस्त काम करके दिखाए हैं। इसके बाद सभी पार्टी वहां हवा हो गई। इस दौरान पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा, हरिद्वार ग्रामीण विघानसभा के प्रभारी नरेश शर्मा, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष हेमा भंडारी, रानीपुर विधानसभा प्रभारी प्रशांत राय, नवीन कौशिक, सचिन बेदी, नवीन चंचल, नवीन मारया, अनिल सती, अकरम, प्रेम शर्मा,  सहित बड़ी संख्या में आप नेता व कार्यकर्ता शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।