हरिद्वार। डाॅ0मनोज कुमार-अपनी लम्बित मांगो को लेकर उत्तराखंड रजिस्ट्रार कानूनगो संघ के आह्वान पर सोमवार को जनपद चारों तहसीलों के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्य बहिष्कार पर रहे। इस दौरान हरिद्वार तहसील के तीनों रजिस्ट्रार कानूनगो ने अपने कार्यालय पर तला लगा दिया। कानूनगों की हड़ताल के चलते तहसील में आने वाले फरियादियों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ा। रजिस्ट्रार कानूनगो की हड़ताल के चलते हरिद्वार जनपद की हरिद्वार, रुड़की, भगवानपुर और लक्सर तहसील में रजिस्टर कानूनगो से जुड़े एक भी कार्य नहीं हो पाए। इस सम्बन्ध में संघ के जिलाध्यक्ष अमरीश शर्मा ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को हरिद्वार जनपद की चार तहसील के सभी रजिस्ट्रार कानूनगो नौ सूत्रीय मांग को लेकर देहरादून में हड़ताल में पहुंचे। हरिद्वार तहसील से अमरीश शर्मा, विजेंद्र कुमार, सुरेंद्र कुमार, रुड़की तहसील से मधुकर जैन, मनोज पांडे, सतीश कुमार, राजेश, भगवानपुर तहसील से रमेश प्रसाद और लक्सर तहसील से आलोक खरे, ललित मोहन सभी 10 रजिस्ट्रार कानूनगो देहरादून में चल रही हड़ताल में शामिल होने पहुंच गए हैं। रजिस्ट्रार कानूनगो के कार्य बहिष्कार से तहसीलों में कंप्यूटरीकृत खतौनी का वितरण, दाखिल खारिज पत्रावली, ऑनलाइन कार्य, हिस्सा प्रमाण पत्र, प्रधानमंत्री महत्वकांक्षी स्वामित्व योजना का कार्य, शासकीय आदेशों के अनुपालन का कार्य आदि प्रभावित हो रहे हैं। इन कार्यों से जुड़े करीब सैकड़ों लोग प्रतिदिन तहसीलों में आते हैं। लेकिन तहसीलों में रजिस्टार कानूनगो के कार्य बहिष्कार के चलते लोग इधर उधर ही भटकते नजर आए।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment