Skip to main content

साहिब सिंह सैनी को कांग्रेस में शामिल करने का पत्नी,पुत्र ने किया विरोध

 हरीश रावत के घर पर धरना देने की चेतावनी

हरिद्वार। यूपी के पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री समाजवादी पार्टी के नेता रहे साहिब सिंह सैनी को कांग्रेस में शामिल करने का विरोध तेज हो गया है। साहिब सिंह सैनी की पहली पत्नी एवं उसके पुत्र ने चेतावनी दी है कि यदि कांग्रेस ने साहिब सिंह सैनी को शामिल किया तो हरीश रावत के घर के बाहर धरना दिया जायेगा। घर के बाहर प्रदर्शन किया जायेगा। दावा किया कि जो व्यक्ति अपनी पत्नी और पुत्र का नही हुआ,वह समाज और देश का क्या होगा। कहा कि वे पिछले 11साल से अपने पिता के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहा है।        सोमवार को प्रेस क्लब सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए साहिब सिंह सैनी की पहली पत्नी श्रीमती सुमित्रा देवी एवं उनके पुत्र प्रदीप सैनी ने कहा कि साहिब सिंह सैनी ने बिना तलाक दिये दूसरी शादी कर ली और पहली पत्नी को कोई सहयोग नही दे रहा। आरोप लगाया कि कई बार आश्वासन के बाद भी साहिब सिंह सैनी अपनी बातों से मुकर जाता है और जो होता है,कर लो कहते हुए वापस भेज देता है। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस जैसी पुरानी पार्टी में लेना हरीश रावत एवं पार्टी दोनो के लिए नुकसान दायक है। जों व्यक्ति अपनी पत्नी और पुत्र का नही हुआ,वो व्यक्ति पार्टी,समाज,और देश का क्या होगा। चेतावनी दी कि अगर कांग्रेस साहिब सिंह सैनी को शामिल करती है तो उनका विरोध किया जायेगा। प्रदीप सैनी ने कहा कि हरीश रावत के देहरादून स्थित आवास पर धरना दिया जायेगा और प्रदर्शन किया जायेगा। दावा किया कि अगर साहिब सिंह सैनी चुनाव लड़ते है तो उस क्षेत्र में अपनी माॅ के साथ जाकर प्रत्येक घर-घर में उसकी असलियत खोलते हुए आमजन को हकीकत से अवगत करायेगी। दावा किया कि साहिब सिंह सैनी जो कि अपने आप को सैनी समाज का नेता बताता है,उसे समाज जानता तक नही। यही वजह है कि वे उत्तराखण्ड छोड़कर सहारनपुर गया,वहां पर भी समाज द्वारा खारिज किये जाने पर अब नये सिरे से सांठ-गांठ के जरिये चुनाव लड़ना चाहता है। सैनी समाज के और कई बड़े-बड़े नेता है,उसे कांग्रेस आगे बढ़ाये तो अच्छा है। वार्ता के दौरान कई अन्य भी मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।