हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष एवं श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तीनों कृषि कानून वापस लिए जाने की घोषणा करने पर उनका आभार जताया है। प्रैस को जारी बयान में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। अन्नदाता किसान ही देश की दशा और दिशा तय करता है। कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों में लगातार रोष बना हुआ था और वह लंबे समय से आंदोलनरत थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद देश की एकता और अखंडता कायम रहेगी और किसानों को सरकारी योजनाओं के और अधिक लाभ प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार उन्नति कर रहा है और मोदी सरकार समाज के हर वर्ग को साथ लेकर कार्य कर रही है। किन्ही कारणों द्वारा किसानों और सरकार के बीच सामंजस्य स्थापित ना होने के कारण किसान आंदोलन करने को मजबूर हो गए थे। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कृषि कानून वापस लेने के फैसले के बाद अब किसानों और सरकार के बीच आपसी सामंजस्य स्थापित होगा और सरकारी योजनाओं का लाभ किसानों को प्राप्त होगा।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment