Skip to main content

प्रघानमंत्री के केदारनाथ में पूजा करने को बताया छवि चमकाने का प्रयास

 विरोध में कांग्रेसियों का शिवालयों में जलाभिषेक


हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम मे पूजा अर्चना और लोकापर्ण करने को केवल छवि चमकाने का प्रयास बताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिवालयों में जलाभिषेक किया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वर्ष 2019 में केदारनाथ दौरे पर आए प्रधानमंत्री द्वारा गयी घोषणाओं के अनुरूप धरातल पर कोई काम नहीं प्रदेश महासचिव डा.संजय पालिवाल ने कहा कि 2019 में केदारनाथ धाम आए प्रधानमंत्री मोदी कई घोषणाएं कर गए थे। लेकिन किसी घोषणा के अनुरूप धरातल पर कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने आरोप लगाया हाल ही में राज्य में आयी आपदा में लगभग 100 लोगों की जान चली गयी। लेकिन सरकार पीड़ितों का राहत देने में पूरी तरह विफल रही। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड के चारों धाम समान रूप से पूज्नीय हैं। चारों धामों की बराबर मान्यता है। सभी को समान रूप से पूजा जाना चाहिए। प्रत्येक शिवालय में भगवान केदारनाथ बाबा के दर्शन होतें हैं। इसलिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी शिवालयों में जलाअभिषेक किया। उन्होंने कहा कि सरकार जल्द से जल्द देवस्थानम बोर्ड भंग करे। इस अवसर पर सभी ब्लाक अध्यक्षों के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जलाभिषेक किया। ज्वालापुर में नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी ने तीर्थ पुरोहित पं.संजय भारद्वाज, सचिव राजेश चैहान, सचिव हरजीत सिंह, वेदपाल तेजियान, विजय सिंह सैनी, मोहित सैनी, पं.नवीन, बलवंत आदि कांग्रेसजनों के साथ जलाभिषेक किया। सुभाषनगर ब्लॅक अध्यक्ष कैलाश प्रधान ने सुभाषनगर में चंद्रमा प्रसाद, रामयतन सिंह, बहादुरराम आर्य, विजय पटेल, दिग्विजय यादव, जगदीश प्रशाद, पीएल गुप्ता, नीरज कुमार आदि के साथ जलाभिषेक किया। कनखल बलाक अधयक्ष शुभम अग्रवाल ने भी दुखभंजन महादेव मंदिर में उत्कृष वालिया, नीटू शर्मा, जेपी सिंह, संजय सहगल, हरद्वारी लाल, जतिन हांडा, रणवीर सिंह, नितिन कश्यप आदि कार्यकर्ताओं के साथ जलाभिषेक किया। मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप ने नर्मदेश्वर महादेव भूपतवाला में पार्षद महावीर वशिष्ठ, विमल वशिष्ठ, रिषभ वशिष्ठ, नीलम शर्मा, राजा वर्मा, राजेन्द्र गौड़, शुभम जोशी, अक्षय कुमार, सुनील, राजेश, संजय, दर्शन लाल, आकाश आदि के साथ जलाभिषेक किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।