Skip to main content

धर्म को लेकर दुनिया कहीं ना कहीं भारतवर्ष की ओर निहार रही है-आचार्य बालकृष्ण


 हरिद्वार। अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद द्वारा पतंजलि योगपीठ के फेस-2 में आयोजित राष्ट्रीय द्विदिवसीय चिन्तन शिविर के उद्धाटन सत्र में मुख्य अतिथि के पद से बोलते हुए पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज दुनिया धर्म को लेकर के कहीं ना कहीं भारतवर्ष की ओर निहार रही है क्योंकि भारत वर्ष अपने शास्त्रों के तौर तरीकों से चलता है जिसमें ब्राह्मणों का सर्वाधिक योगदान है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद शब्द के अंदर ही इसका अर्थ भी निहित है। सारे कार्य स्वयं से प्रारंभ होते हैं जो अपना मित्र नहीं बना सकता है दूसरों से अपेक्षा नहीं कर सकता, जहां तक ब्राह्मण और ब्राह्मणत्व का संबंध है तो ब्राह्मण इसीलिए है क्योंकि उसके अंदर ब्राह्मणत्व है। जब ब्राह्मण के अन्दर संस्कारों द्वारा ब्राह्मणत्व आयेगा तो उसके अस्तित्व को कोई मिटा नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि आज हम अपनी पहचान को खो रहे हैं जो हमारे प्रतीक चिन्ह हैं उनका अस्तित्व जिन्दा रखना है। भारत वर्ष की पहचान हमारे धर्मशास्त्रों से है और धर्मशास्त्र तभी तक जिन्दा हैं जब तक ब्राह्मण है। उन्होंने कहा कि आज शोसल मीडिया पर ब्राह्मणों के प्रति अनर्गल एवं असत्य बातें लिखी जा रही हैं जिनका हमें शोध के साथ विरोध करने की आवश्यकता है। आज अज्ञानी अपनी अज्ञानता की वजह से स्वार्थवश जिनको शास्त्रों का ज्ञान नहीं है उन पर चर्चा कर धर्म की हानि करते हैं और बदनाम ब्राह्मण होते हैं।विशिष्ट अतिथि प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य करूणेश मिश्र ने कहा कि आज हमें आने वाली पीढी को अपने संस्कारों के प्रति जागरूक करना है और अपने सम्मान को समाज में कैसे कायम रखना है यह विचार करने की आवश्यकता है। राष्ट्रीय महासचिव श्याम शंकर शुक्ला ने परिषद की कार्य योजना रखते हुए कहा कि अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद 25 राज्यों में काम कर रहा है और सोशल मीडिया पर डेढ़ से दो लाख लोग जुड़े हैं। परिषद विशेष तौर शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव रेनु पाठक, प्रदेेश संयोजक उत्तराखण्ड जे. पी. जुयाल, प्रवीण मिश्र, प्रमोद मिश्र, संजय शुक्ला, हरि शुक्ला, आशीष शर्मा, बालकृष्ण शास्त्री, डॉ. वी.डी. शर्मा, सुर्य प्रकाश शर्मा, सचिन गौतम, आलोक शर्मा, उमाकान्त ध्यानी, युगुल किशोर पाठक सहित कई प्रदेशों के पदाधिकारी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अन्त में उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष मनोज गौतम ने सभी का आभार व्यक्त किया। सत्र का संचालन कवि सुनील द्विवेदी ने किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।