हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का केदारनाथ लाइव देखने के लिए शुक्रवार को भाजपा नेताओं ने कनखल स्थित दक्ष प्रजापति महादेव के मंदिर में बड़ी स्क्रीन को लगाया था। रानीपुर विधायक आदेश चैहान और भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने स्थानीय भाजपा नेताओं को साथ लेकर मंदिर परिसर में बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री का पूरा लाइव कार्यक्रम देखा। इस दौरान विधायक आदेश चैहान ने कहा कि केदारनाथ में अद्वितीय विकास हुआ है। जिसका लाभ श्रद्धालुओं को मिलेगा। पूरे देश ने इस कार्यक्रम को देखा है। लोगों में खुशी का माहौल है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment