Skip to main content

प्रदेश की जनता में कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल-ज्योति खण्डेलवाल

 


हरिद्वार। आॅल इंडिया कांग्रेस कमेटी की हरिद्वार नगर और रानीपुर विधानसभा क्षेत्र की आब्जर्वर ज्योति खण्डेलवाल ने ज्वालापुर स्थित बेंकट हाॅल में महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी पूरी तरह एकजुट है। पूरे प्रदेश में जनता के बीच कांग्रेस के प्रति सकारात्मक माहौल है। भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते आसमान छू रही महंगाई व बेरोजगारी से लोग बेहद परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल व अन्य सभी जरूरी चीजों के दाम गरीब व मध्यम वर्ग की पहुंच से बाहर हो गए हैं। बेहद कठिनाई में जीवन यापन कर रहे लोग बदलाव चाहते हैं और कांग्रेस की और उम्मीद से देख रहे हैं। सरकार पूरी विफल साबित हुई है। प्रदेश में घोटालों का बोलबाला है। कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार नगर सीट जीतने के लिए पार्टी दृढ़संकल्पित है। सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर जनता के बीच जाएं और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराएं। प्रदेश महसचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार जनता से किए वादे पूरे करने में पूरी तरह नाकाम रही है। केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। प्रदेश का युवा पलायन कर रहा है। डबल इंजन सरकार महंगाई पर भी नियंत्रण नहीं लगा पा रही है। विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर कांग्रेस की नीतियों का प्रचार प्रसार करें। मेयर अनिता शर्मा व महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के प्रति अपराध बढ़े हैं। प्रदेश में महिलाएं स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीें कर रही हैं। महंगाई से सर्वाधिक प्रभावित महिलाएं विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाएंगी। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल व पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों से प्रभावित समाज का प्रत्येक वर्ग अब कांग्रेस से आए लगाए बैठा है। जनता से मिल रहे समर्थन से विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज कर कांग्रेस सरकार बनाएगी और जनता की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से किसान व श्रमिक वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। रोजगार के अवसर समाप्त कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। हरिद्वार नगर और रानीपुर दोनों विधानसभा सीटों सहित जनपद की सभी सीटों पर कांग्रेस विजय हासिल करेगी। प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा एवं जटाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि हाईकमान के निर्णय के अनुसार ही पार्टी के कार्यकर्ता रात दिन पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। जिसे भी हाईकमान मौका देगी। उसे एकजुटता से जिताने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम को हरिद्वार मेयर अनीता शर्मा,श्रमिक नेता मुरली मनोहर,पूर्व विधायक रामयशसिंह,आलोक शर्मा राष्ट्रीय प्रवक्ता,धर्मपाल सिंह ग्रामीण जिलाध्यक्ष,विमला पांडे महिला जिलाध्यक्ष,अंजू मिश्रा महिला नगरध्यक्ष,सतपाल ब्रह्मचारी पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष,राजवीर सिंह श्रमिक नेता डॉक्टर महेंद्र सिंह राणा, महेशप्रताप राणा,किरणपाल बाल्मीकि, अशोक शर्मा पूर्व सभासद,यशवंत सैनी, शैलेंद्र एडवोकेट, शुभम अग्रवाल, रवि कश्यप, गुलबीर सिंह चैधरी, आकाश बिरला, अशोक उपाध्याय,जटाशंकर श्रीवास्तव, अनिल भास्कर, संजय शर्मा, वरुण बालियान, पार्षद उदयवीर चैहान,दिनेश वालिया, सतीश कुमार,पार्षद इसरार अहमद,पार्षद साहबुद्दीन, पार्षद रीयाज मन्नू,पार्षद अमन गर्ग, पार्षद महावीर वशिष्ठ,पार्षद मेहरबान खान,पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद सद्दीक गाढ़ा,पार्षद राजीव भार्गव,बी एस तेजियान,तेलूराम प्रधान,राजीव गौड,सी पी सिंह ने भी अपने विचार रखे


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।