हरिद्वार। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के कार्यकारी जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि किसानों के संघर्ष के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन कृषि कानूनों को वापस लेने की बात कही है। उसे किसान सकारात्मक रूप से देखते हैं। लेकिन देश के किसान को भाजपा की कथनी पर एतबार यानि विश्वास नहीं। किसानों को लिखित में गारंटी चाहिए। देश के किसान को दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन करते हुए लगभग 1 वर्ष पूरा होने को है। जिसमें किसानों ने कड़कड़ाती ठंड, तपती दोपहरी, मूसलाधार बारिश को झेला है। किसानों पर अनेकों प्रकार के आरोप ही लगाए लगाए गए हैं। वही आंदोलन में 700 से ज्यादा किसानों की शहादत हुई है। सरकार को लोकसभा में प्रस्ताव लाकर तीनों कृषि कानूनों को रद्द करना चाहिए और एमएसपी पर गारंटी देने वाला कानून सांसद में पारित करना चाहिए। किसानों को लेकर बहुत से कानून कतार में हैं। सभी को वापस लिया जाए इरशाद अली ने कहा कि प्रधानमंत्री को संयुक्त मोर्चे के नेताओं की बैठक बुलवाकर प्रत्येक कानून पर विचार पूर्वक चर्चा करें और किसान नेताओं को संतुष्ट कर ससम्मान घर वापसी कराएं।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment