Skip to main content

राज्य स्थापना दिवस पर तीर्थ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

 


हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री विदित शर्मा व पार्षद सुनीता शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने राठी चैक पर उत्तराखंड आए तीर्थ यात्रियों का फूल मालाएं पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेंटकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। भाजयूमो जिला महामंत्री विदित शर्मा व पार्षद सुनीता शर्मा ने कहा कि उत्तराखंड को अलग राज्य के रूप में वजूद में आए 21 साल हो गए हैं। उत्तराखण्ड राज्य की स्थापना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी का बहुत बड़ा योगदान है। युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवा उत्तराखण्ड का नेतृत्व कर रहे हैं। धामी सरकार के प्रयासों से उत्तराखंड विकास के नए आयाम छू रहा है। भाजपा मीडिया प्रभारी विकल राठी व महिला प्रभारी अनिता बंसल ने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में महिला कल्याण के लिए अनेक योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन किया जा रहा है। महिलाओं व बेटियों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। रोजगार के अवसर बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर वार्ड अध्यक्ष गोकुल डबराल, चंद्रकांता भाटिया, रिया अरोड़ा, दीप तिवारी, रितेश वशिष्ठ, महामंत्री रूपेश बंसल, सतनाम सिंह, जगत चैधरी, लक्षित भारद्वाज, तरसेम महाजन, महेश्वर दत्त कापड़ी, शुभम चैधरी, धीरज डबास, अमित वर्मा, कमला पांडे, माता राम, मनीष वर्मा, अंशुल दत्ता, सोनू शर्मा सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।