Skip to main content

कांग्रेस की ओर से जारी मेरा बूथ मेरा गौरव के तहत कार्यकत्र्ताओं को दिए टिप्स

 हरिद्वार। अगले साल के प्रारम्भ में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयारियों में लगी कांग्रेस की ओर से उत्तरी हरिद्वार स्थित गंगा स्वरूप आश्रम में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रविवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब बूथ मजबूत होगा तभी कांग्रेस चुनाव का जीत सकेगी, इसलिए हमें बूथ को जीतना होगा। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम की शुरुआत की है। रविवार को हरिद्वार विधानसभा में मेरा बूथ, मेरा गौरव कार्यक्रम का आयोजन किया। उत्तरी हरिद्वार के गंगा स्वरूप आश्रम में हुए इस कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बतौर मुख्य अतिथि ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ को जीते बिना हम विधानसभा को जीतने की कल्पना नहीं कर सकते। यदि हमें विधानसभा को जीतना है तो बूथ को हर हालत में मजबूत करना होगा। महाराष्ट्र से आए कांग्रेस के पदाधिकारी विनोद नायक ने कांग्रेस कार्यकर्ताओें को बूथ स्तर पर मजबूत होने के गुर बताए। उन्होंने सरकार की कमी को बूथ स्तर के हर व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही कांग्रेस के एजेंडे को घर-घर पहुंचाने की बात भी कही। ट्रेनर विनोद नायर व हरिद्वार से प्रशिक्षण समिति के सदस्य महेश प्रताप राणा ने अपने सम्बोधन में बताया गया कि आजादी का आंदोलन,लोकतंत्र,संविधान, ओध्योगीकरण,उच्च शिक्षण संस्थान दिए गए,बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया गया, हरित क्रांति,श्वेत क्रांति,सूचना क्रांति, दूरसंचार क्रांति,पंचायती राज, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा,किसानों के कर्ज माफ,सूचना का अधिकार दिया,शिक्षा का अधिकार दिया, परंतु आर एस एस व भाजपा की सरकारें गद्दारी,बाटने की राजनीति,मुस्लिम लीग के साथ सरकार बनाने काम किया आरटीआई आरटीआई पंचायती राज को कमजोर करने का काम किया जाने के लिए इतिहास को तोड़ मरोड़ का कार्य जो अब तक जारी है। कांग्रेस ने महात्मा गांधी गोपाल कृष्ण गोखले मोतीलाल नेहरू गोविंद बल्लभ पंत मदन मोहन मालवीय बाल गंगाधर तिलक जवाहरलाल नेहरू,सरदार पटेल, सरोजनी नायडू,मौलाना आजाद, डॉ राजेंद्र प्रसाद,श्रीमती इंदिरा गांधी,लाल बहादुर शास्त्री,राजीव गांधी,पी वी नरसिंह राव,सोनिया गांधी, डॉ मनमोहन सिंह,राहुल गांधी आदि अनेक नेता कांग्रेस ने दिए। परंतु भाजपा ने केशव प्रसाद हेडगेवार,विनायक दामोदर सावरकर, माधव सदाशिव गोलवलकर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल उपाध्याय उसके बाद सीधे अटल बिहारी बाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी,नरेंद्र मोदी,कंगना रणौत इसमें देश आजाद कराने पर किसका योगदान है। यह सोचने की बात है। 60 साल में कांग्रेस का देश को योगदान जो भी किया उसको भाजपा ने बेचने का कार्य किया भाजपा ने यह किया महात्मा गांधी का चश्मा हटाकर जगह-जगह लगाया भाजपा ने शौचालय बनाएं परंतु उन पर अपने नेताओं के नाम नहीं लिखे महात्मा गांधी का चश्मा टेक देने का कार्य किया। कांग्रेस में देशभर में एयरपोर्ट बनाने का काम किया,दुनिया में भारत का बना सीमेंट विश्व में स्टील का चैथा सबसे बड़ा उत्पादक बना,भारत बिजली उत्पादन 167 गुना बढ़ी 1947 से सिर्फ 3000 गांव में बिजली पहुंची अब पांच लाख से अधिक गांव में रोशन हुआ हिंदुस्तान। साक्षरता की अगर बात करें तो 1947 में मात्र 12ः सच है परंतु 60 सालों में 74ः देश को साक्षर करने का कार्य किया। आजादी के टाइम में सिर्फ दो लाख लोग थे 4 सालों में बीस लाख स्कूल बनाने का कार्य किया। चीन के बाद विश्व का सबसे बड़ा सड़क नेटवर्क भारत में बना साठ साल में। 1947 में जीवन प्रत्याशा सिर्फ 32 साल था परंतु आज जीवन प्रत्याशा 66 वर्ष 60 साल में करने का कार्य किया। 1947 में मात्र 80000 टेलीफोन थे ।60 साल में कांग्रेस ने 96 करोड्  टेलीफोन देने का कार्य किया। फर्स्ट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी भारत 7 साल में कांग्रेस ने लाने का कार्य किया उस समय भाजपा ने बताया था कि एक कंप्यूटर 10 लोगों की नौकरी खाऐगा। परंतु आज पूरा हिंदुस्तान पूरा भारत पूरा विश्व कंप्यूटर पर आधारित है। भाजपा ने इन योजनाओं को दिया नया नाम जन धन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना, स्वच्छ भारत अभियान, सरदार पटेल मैराथन की और हाउसिंग,प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना,अटल मिशन और रिलेशन अर्बन ट्रांसलेशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना,सर्विस हेल्थ कार्ड, परंपरागत कृषि विकास योजना के नामों को बदलने का भाजपा ने किया। ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी मैं कहा 60 सालों में कांग्रेस ने देश को क्या दिया इसके बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी,सोनिया गांधी, राहुल गांधी प्रियंका गांधी ने देश को क्या दिया इसको आप विस्तार से सुन चुके हैं यह लेकर हमें लोगों के बीच में जाना है। कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव डा संजय पालीवाल, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल,मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा,पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगरपालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, मुरली मनोहर, राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, पूर्व राज्यमंत्री मकबूल कुरेशी, चै बलजीत सिंह, मध्य हरिद्वार ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र एडवोकेट, कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, दीपाली त्यागी, मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कशचप,दिनेश पुंडीर, युवा नेता अनिल भास्कर, राजीव गौड़, मनोज जाटव,विशाल राठौड़, रवीश भटिजा,सईदा कुरैशी, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, पार्षद राजीव भार्गव, नीलम शर्मा, तरुण व्यास, शिवकुमार जोशी, सुभाष कपिल ,दीपख पांडे, बादल गोस्वामी, अर्जुन सिंह, संतोश पांडे,आकाश बिरला, आशीष शर्मा, आशीष गोस्वामी, हरजीत सिंह,एकलव्य गोस्वामी, वीरेंद्र भारद्वाज जगदीश प्रसाद,वसीम सलमानी, तीरथ पाल रवि,बीपीएसतेजि यान,डॉ धूम र्सिंहसैनी,डा समीर सिंह,दिव्यांश अग्रवाल,हरद्वारी लाल,प्रदीप अग्रवाल,कार्तिक शर्मा,अमनप्रीत सिंह,तेलूराम, संजय किशोर आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।