Skip to main content

राज्य स्थापना दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा

 


हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी ने आर्यनगर स्थित शहीद उधम सिंह चैक से चंद्राचार्य चैक तक पदयात्रा का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा राज्य आंदोलन में शहीद हुए आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि कि उत्तराखंड राज्य बनाने का जो सपना आंदोलनकारियों व उत्तराखंड की जनता ने देखा था वह अधूरा रह गया। कांग्रेस सरकार ने उत्तराखंड बनने के बाद जगह-जगह उद्योग लगाए तथा युवाओं को रोजगार दिया। परंतु भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते उद्योग धीरे-धीरे बंदी की ओर पहुंच रहे हैं। उत्तराखंड में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। आमजन के सपने चूर-चूर हो गए हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार धार्मि स्थलों का सरकारीकरण कर रही है। मठ मंदिरों में रिसीवर के रूप में सरकारी नुमाइंदे बैठा दिए गए तथा तीर्थ पुरोहितों को बेरोजगार कर दिया। सरकार की नीतियों के चलते व्यापार ठप्प है। सभी का रोजगार चैपट हो गया। ऐसे उत्तराखण्ड की कल्पना किसी ने नहीं की थी। पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चैधरी व श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार ने की नीतियों के चलते उत्तराखण्ड में बेरोजगारी बढ़ रही है। महापौर अनीता शर्मा, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिमलापांडे, पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि उत्तराखंड की नारी व यहां का पानी उत्तराखंड की पहचान रही है। भाजपा राज में उत्तराखंड में महिलाओं का लगातार शोषण हो रहा है। भाजपा विधायकों पर ही महिलाओं के शोषण के आरोप लगे हैं लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। पदयात्रा में हाजी रफी खान, ओपी चैहान,डा.महेंद्र राणा, महेश प्रताप राणा, हाजी नईम कुरैशी, धर्मपाल ठेकेदार, महापौर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, राजीव चैधरी, रवि बहादुर, बीएस तेजियान, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, डा.दिनेश पुंडीर, चै गुलवीर सिंह, नावेज अंसारी, यशवंत सैनी, सपना सिंह, शैलेंद्र एडवोकेट, सईदा कुरेशी, शुभम अग्रवाल, शिव कुमार जोशी, रचित अग्रवाल, विपिन पेवल, कौशल राजपूत, नीलम धीमान, श्रमिक नेता राजवीर चैहान, मुसर्रत आजम सैफी, हाजी शेरू अंसारी, अनिल भास्कर, अकिंत चैहान, दिव्यांश अग्रवाल, वरुण बालियान, पार्षद राजीव भार्गव, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद सोहेल कुरेशी, विशाल राठौर, पार्षद इसरार अहमद, पार्षद मेहरबान खान, पार्षद साहबुद्दीन, पराग चाकलान, विनोद कश्यप, विभाष मिश्रा, राजेश चैहान, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, त्रिपाल शर्मा, सुमित भाटिया, जगदीप असवाल, विशाल काठी, वेदपाल तेजियान, गोविंद सिंह बिष्ट, नरेश चंद्र सेमवाल, तहसीन कुरैशी, शिवम खेवरिया, उदित विद्याकुल, ओम प्रकाश शर्मा, आकाश भाटी, मनीराम बागड़ी, देवाशीष भट्टाचार्य, जुबेर आलम, धूम सिंह सैनी, सत्येंद्र वर्मा, मोहन राणा, अरुण सिंह चैहान, सुनील साहू, बृजमोहन बड़थ्वाल, जितेंद्र चैधरी आदि अनेक कांग्रेस जन शामिल रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।