Skip to main content

उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ छठ पर्व

श्रद्धालु महिलाओं ने गंगा जल में खड़े होकर सूर्य को अध्र्य देकर किया व्रत का पारण


 हरिद्वार।  लोकआस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ महोत्सव का उगते सूर्य को अघ्र्य देने के साथ समापन हो गया। गुरूवार को पिछले 36 घंटे से निर्जला व्रत धारण करने वाली व्रती महिलाओं ने भगवान भाष्कर को अध्र्य देकर अपने संकल्प की पूर्णाहूति की। महोत्सव के समापन पर श्रद्वालुओं ने भगवान सूर्य से अपने परिवार की कुशलता के लिए प्रार्थना की। चार दिवसीय छठ महोत्सव को लेकर तीर्थ नगरी हरिद्वार के समस्त गंगा घाटों पर उत्सव का माहौल बना रहा। छठ पर्व की छटा को देखने के लिए घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। चार दिवसीय छठ महोत्सव के पहले दिन नहाय खाय के बाद दूसरे दिन व्रती महिलाओं द्वारा विशेष खाद्य सामग्री से खरना किया जाता है,तीसरे दिन डूबते सूर्य यानि अस्ताचल गामी सूर्य को अध्र्य दिया जाता है तथा चैथे दिन उदीयमान सूर्य को अध्र्य देकर सुख-समृद्वि की कामना की जाती है। छठ महोत्सव की शुरूआत यू तो बिहार एवं पूर्वी यूपी से शुरू हुई,लेकिन धीरे धीरे यह पूरे देश में फेल गया लगता है। छठ महोत्सव के दौरान विविध संस्कृति में रंगी धर्म नगरी का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिलता है। बहरहाल तीर्थनगरी में रहने वाले पूर्वांचल एवं बिहार के लोगों ने लोक आस्था एवं सूर्य आराधना का पर्व छठ पर्व पूरी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया। पंचपुरी के विभिन्न क्षेत्रों हरिद्वार, कनखल, ज्वालापुर, बहादराबाद के समस्त घाटों पर छठ पर्व के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही। भगवान सूर्यनारायण के उदय होने के पूर्व ही सभी छठ व्रती महिलाएं गंगा घाटों पर एकत्र होकर और गंगाजल में खड़े होकर भगवान सूर्यनारायण के उदय होने का इंतजार किया। जैसे ही सूर्य नारायण के दर्शन हुए उनको अर्घ्य देकर अपने व्रत का पारण किया। इस दौरान गंगा घाटों पर उत्सव का नजारा देखने को मिला। छठी मैया के गीत सुनकर श्रद्धालू भक्ति भाव से विभोर हो गए। हरिद्वार की पावन भूमि पूर्वांचल संस्कृति से सारोंबार हो गई। चारो और छठ की छटा निखरी रही। छठी मैया के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो गया। पूर्वांचल उत्थान संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, शशि भूषण पांडे, डा. नारायण पंडित, डॉ. निरंजन मिश्रा, डा. एसके झा, प्राचार्य सुमन झा, आचार्य सागर झा, पंडित ऊधव मिश्र, पंडित विनय मिश्रा, पंडित भोगेद्र झा, नरेश झा, अनिल झा, भगवान झा, रणजीत झा संतोष झा, विनोद कुमार त्रिपाठी, मनोज शुक्ला, मदनेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, शंकर झा, दिलीप कुमार झा, अवधेश झा, सहित अन्य लोगों ने छठ पर्व की विशेष तैयारियां की। वही पूर्वांचल उत्थान संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष आशुतोष पांडेय, शशि भूषण पांडे, डा नारायण पंडित, डा.निरंजन मिश्रा, डा.एसके झा, प्राचार्य सुमन झा, आचार्य सागर झा, पंडित ऊधव मिश्र, पंडित विनय मिश्रा, पंडित भोगेद्र झा,नरेश झा, अनिल झा, भगवान झा,रणजीत झा संतोष झा,विनोद कुमार त्रिपाठी,मनोज शुक्ला,मदनेश मिश्रा, मनोज मिश्रा, शंकर झा, दिलीप कुमार झा, अवधेश झा ने सभी को छठ पर्व की बधाई दी। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।