Skip to main content

हिजामं कार्यकत्र्ताओं ने खुर्शीद के खिलाफ किया प्रदर्शन,कारवाई की मांग

 


हरिद्वार। कमल मिश्रा- हिन्दू जागरण मंच, महानगर हरिद्वार, के कार्यकर्ताओं द्वारा सलमान खुर्शीद की प्रकाशित पुस्तक ‘‘सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन आवर टाइम‘ में हिन्दूओं को लेकर कथित टिप्पणी को लेकर विरोध करते हुए सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया। महानगर अध्यक्ष चंद्र प्रकाश जोशी के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान महानगर अध्यक्ष पूर्व सैनिक चंद्रप्रकाश जोशी ने कहा कि सलमान खुर्शीद के इन शब्दो ने देश की अखंडता, एकता और हिन्दुस्तान के सविधान की शक्ति को शर्मशार किया है। ऐसे हिंदू विरोधी को देश में रहने का कोई हक नही है जो हिंदु देश में रहकर ही हिंदुओं की भावनाओं को गाली दे रहे है। महामंत्री डॉ रुद्रमन सिंह ने अपना रोष व्यक्त करते हुऐ कहा कि हम इस बात का पुरजोर विरोध करते है कि कब तक अभिव्यक्ति की स्वंत्रता का लाभ उठा के हर कोई हमारी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते रहेंगे। हमारा सनातन धर्म आज का नहीं इन सब से बहुत पुराना है और जिसका प्रत्यक्ष प्रमाण भी है बाकी जितने भी धर्म आए सब उसके कई वर्षो बाद आये एवं किताब में उलेखित भाषा से भारत की शांति भंग हो सकती हैं। उपाध्यक्ष नवदीप भारद्वाज ने कहा ने इस प्रकार की किताब तो हिंदू संगठनों पे जहर उगलने का काम करते है ऐसी किताबों और ऐसे लोगो पे प्रतिबंध लगना चाहिए।  भारत देश सभी हिंदुस्तानी संगठन चाहे वो किसी भी समुदाय से हो सब का समान करता है हिन्दू जागरण मंच सलमान खुर्शीद के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही की मांग करता है। इस दौरान महानगर प्रभारी नाथीराम सैनी, प्रदेश महामंत्री संजय चैहान, महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि गहलोत,प्रचार प्रमुख मनीष कंबोज,,ठाकुर राजकुमार, नगर अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह,नगर उपाध्यक्ष सोनू बाल्मीकि, बृजेश कुमार गुप्ता, विजय कुमार सिंह, नवीन कुमार, सचिन कुमार,दलजीत सिंह बिस्ट,सोहन सिंह, लक्ष्मण कटारिया, मनोज मिश्रा, के साथ कई कार्यकताओं ने नारेबाजी कर पुतला दहन किया। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।