Skip to main content

प्रधानमंत्री ने सन्यास परम्पराओं को बल दिया है-निरंजन पीठाधीश्वर


 हरिद्वार। पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संन्यास परंपराओं को बल दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी को केवल राजनीतिक और आध्यात्मिक ही नहीं बल्कि बहुत शास्त्रों का ज्ञान भी है। केदारनाथ में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से हरिद्वार लौटे आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरि ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केदारनाथ में संतों का सम्मान कर स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने अपने उद्बोधन के दौरान दर्शन वेदांत को भी स्पर्श किया। इससे लगा कि वह केवल राजनीतिक ही या अध्यात्मिक नहीं बल्कि परम ज्ञानी भी है। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में देश लगातार आगे बढ़ रहा है। संत महापुरुषों ने हमेशा देश और समाज के कल्याण के लिए कार्य किया है। आदि गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म को स्थापित किया और जगाया है। आज केदारनाथ में उनकी मूर्ति का अनावरण कर प्रधानमंत्री ने सराहनीय कार्य किया है। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और युवा पीढ़ी धर्म के प्रति अग्रसर हो रही है। स्वामी बालकानंद गिरी महाराज ने कहा कि धर्म के संरक्षण संवर्धन में प्रत्येक व्यक्ति को अपनी भूमिका निभानी चाहिए क्योंकि एकजुटता से ही समाज को उन्नति की ओर अग्रसर किया जा सकता है और राष्ट्र की एकता अखंडता कायम रखी जा सकती है। इस अवसर पर स्वामी सुरेश पुरी, आचार्य मनीष जोशी, स्वामी अवंतिका नंद ब्रह्मचारी, स्वामी कृष्णानंद ब्रह्मचारी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।