हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय ने अमेरिकन सॉफ्टवेयर कंपनी क्लिक के साथ एमओयू साइन किया है। इसके तहत अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय के समस्त छात्रों को डाटा साइंस की ट्रेनिंग कार्यशालाओं के माध्यम से प्रदान की जाएगी। छात्रों के प्लेसमेंट के लिए भी यह एमओयू मील का पत्थर साबित होगा। मंगलवार को हुए ऑनलाइन कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रूप किशोर शास्त्री एवं कुलसचिव डॉ सुनील कुमार एवं क्लिक कंपनी के कार्यक्रम अधिकारी पंकज मुथे, संकायध्यक्ष डॉ पंकज मदान शामिल हुए। प्रो रूप किशोर शास्त्री ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए संकायअध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष को बधाई दी। कुलसचिव डॉ सुनील कुमार ने आगे भी इस तरह के तकनीकी समझौतों को करने के लिए प्रेरित किया। संकायाध्यक्ष प्रो. पंकज मदान ने बताया कि यह अंतरराष्ट्रीय समझौता छात्रों की प्लेसमेंट एवं ट्रेनिंग के लिए बहुआयामी प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा।कंप्यूटर साइंस विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ मयंक अग्रवाल ने बताया वर्तमान समय की आवश्यकता के अनुसार छात्रों को उन्नत शिक्षा की तकनीक सिखाने और प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के लिए एमओयू को आपसी सहमति से स्थापित किया गया है।इसके लिए नमित खंडूजा को एकल संपर्क सहायक नियुक्त किया गया है द्य मौके पर डॉ सुयश भारद्वाज, अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संकाय से डॉ. विपुल शर्मा, डॉ. एमएम तिवारी,डॉ तनुज गर्ग, शिव कुमार, अपूर्व कौशिक, विकास देशवाल,गजेंद्र सिंह रावत, संजीव लांबा, जसवीर सिंह आदि शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment