Skip to main content

तीनों कृषि कानून को वापस लेने के फेसला शहीद किसानों की जीत-हरीश रावत

 राहुल प्रियंका गांधी सेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजित

हरिद्वार। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानून को वापस लेने के फैसले को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किसानों की जीत बताया है। वहीं, राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने इसको भाजपा सरकार का चुनाव में हार के डर के कारण लिया फैसला बताया है। हरिद्वार के भाटिया भवन में राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अधिवेशन के दौरान हरीश रावत ने कहा कि यह किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों की जीत है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने इस बिल का शुरुआत से ही विरोध कर दिया था। भाजपा की केंद्र सरकार को किसानों के आगे झुकना ही पड़ा। उन्होंने कहा कि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसमें भाजपा की सत्ता से रवानगी तय है। देश का किसान सब कुछ समझता है। राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने कहा कि सरकार के मंत्रियों को हर जगह किसानों का विरोध का सामना करना पड़ रहा है। मोदी सरकार को अब राज्यों में होने वाले चुनाव में हार का डर सताने लगा है। जिसके चलते उन्हें कृषि कानून वापस लेने पड़े। इससे पहले राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दिवसीय अधिवेशन में राहुल गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने समेत सत्ता में आने पर गांधी परिवार से ही प्रधानमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की उपस्थिति में ईवीएम से चुनाव बंद कराने की मांग के साथ महंगाई, गिरती जीडीपी, महिला सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जन जागरण अभियान चलाए जाने संबंधी प्रस्ताव पारित किए गए। शनिवार को भाटिया भवन में अधिवेशन के पहले दिन विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा शामिल हुए। बैठक में राहुल-प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश शर्मा ने 10 प्रस्तावों को बैठक में रखते हुए उन पर चर्चा की। सभी प्रस्तावों को पारित करके कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रेषित किया जाएगा।बैठक में हरीश रावत ने सभी को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त रखने की शपथ दिलायी। इसके बाद रावत ने राहुल-प्रियंका सेना के 10 प्रस्तावों को पढ़कर सुनाया। प्रत्येक घर तक, प्रत्येक बूथ तक राहुल-प्रियंका गांधी सेना के कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करें। पांच राज्यों में आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को विजय बनाने के लिए राहुल-प्रियंका गांधी सेना का प्रत्येक कार्यकर्ता मेहनत करे संबंधी आदि प्रस्ताव शामिल रहे। राहुल प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल बाल्मीकि ने कहा कि राहुल प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता कांग्रेस की जीत में अपनी जान लगा देगा और निश्चित रूप से उत्तराखंड में बड़ी जीत कांग्रेस को दिलवाने में अपनी भूमिका अदा करेगा। इस मौके पर राहुल प्रियंका गांधी सेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कौशिक, रविश भटीजा,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अरोड़ा,राष्टीय उपाध्यक्ष राजीव गोयल,राष्टीय सचिव तारिक अनवर, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष मयंक मिश्रा,उत्तर प्रदेश सचिव शब्बुद्दीन खान,साउथ वेस्ट दिल्ली उपाध्यक्ष सतदेव शर्मा,यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही, सेना के प्रदेश समन्वयक सईद अहमद जमाल,प्रदेश महासचिव पंकज राणा एवं अनीता वर्मा,प्रदेशउपाध्यक्ष तौफीक खानएवं प्रमोद मंदरवाल,बबीता चैहान, नीलम कौर,देहरादून महानगर अध्यक्ष हेमंत उप्रेती,एसबी शाही,ठाकुर मनीष साहू,तनवीर खान,रब्बान मलिक,आनंद बिष्ट, सुभाष घई, पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्तिक शर्मा, नकुल महेश्वरी, पार्षद राजीव भार्गव आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 

Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।