Skip to main content

खुर्शीद की टिप्पणी उनके मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी


 हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज का भाजपा पार्षद दल ने निरंजनी अखाड़ा पहुंच माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने देश की वर्तमान परिस्थितियों पर चिंतन किया। इस मौके पर श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के रूप में भारतीय सनातन संस्कृति व हिन्दू धर्म का संरक्षण, संवर्द्धन करना उनकी प्राथमिकता है। वर्तमान परिस्थितियों में राष्ट्र को मजबूत करने व हिन्दुत्व की रक्षा हेतु युवा पीढ़ी को संस्कारित करना अत्यन्त महत्वपूर्ण है। श्रीमहंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने कहा कि कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद जैसे लोग हिन्दुस्तान के सामाजिक तानेबाने को छिन्न-भिन्न करने में लगे हैं। अपनी पुस्तक में हिन्दुत्व की इस्लामिक आतंकी संगठनों से तुलना कर उन्होंने अपने मानसिक दिवालियेपन का परिचय दिया है। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील अग्रवाल गुड्डू ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश में भाजपा शासन के पश्चात देश में दंगों का युग का समाप्त हो गया है। कांग्रेस के नेता देश के साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ कर सत्ता पाने की जुगत में राष्ट्रविरोधी शक्तियों को बढ़ावा देने में जुटे हैं जिसे भाजपा कार्यकत्र्ता व देश की जनता बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्षद दल के उपनेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि पूर्व केन्द्रीय मंत्री रहे सलमान खुर्शीद को अपना सामान्य ज्ञान दुरूस्त करना चाहिए। आजादी के पश्चात अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश में करोड़ों हिन्दू थे। वहीं हिन्दुस्तान में लगभग दो करोड़ से अधिक मुसलमान थे। हिन्दुत्व की सहिष्णुता के चलते आज हिन्दुस्तान में लगभग 20 करोड़ से अधिक मुसलमान सम्मान से जीवनयापन कर रहे हैं। वहीं अफगानिस्तान, पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिन्दुओं की दुर्दशा जग-जाहिर है। जहां पर उत्पीड़न के चलते हिन्दुओं की आबादी मात्र दो लाख में सिमट कर रह गयी है। देश की एकता, अखण्डता के लिए सलमान खुर्शीद की पुस्तक को देश में तुरन्त प्रतिबंधित किया जाना चाहिए। इस मौके पर पार्षद दल के उपनेता राजेश शर्मा, पार्षद विनित जौली, कमल बृजवासी, अनिल वशिष्ठ, भोला शर्मा, मनोज मंत्री, पुरूषोत्तम समेत अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।