Skip to main content

आप सरकार के मंत्री ने किया छात्रों,युवाओं के लिए खास वायदा,आप का समर्थन का आहवान


 हरिद्वार। विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर हरिद्वार आए दिल्ली सरकार के समाज कल्याण मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने उत्तरी में भूपतवाला स्थित रामलीला ग्राउण्ड में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम मे दौरान बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। देवभूमि जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राजेंद्रपाल गौतम ने कहा कि 1993 से 1998 तक दिल्ली में बीजेपी की सरकार रही। इसके बाद 1998 से 2012 तक तीन बार लगातार कांग्रेस की दिल्ली में सरकार रही। लेकिन इन बीस सालों में दोनों ही दलों की सरकारों ने सरकारी स्कूलों की हालात बदतर कर दी। उस वक्त देश में ऐसी शिक्षा नीति लागू की गई। जिससे सरकारी स्कूलों का स्तर काफी तेजी से गिर गया। ऐसे में गरीब भी सोचने लगा कि, अपने बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि ,जो सरकार अच्छी शिक्षा ना दे सके, अच्छा इलाज ना दे सके, ऐसी सरकार का फायदा क्या है। बीजेपी और कांग्रेस के पिछडने का यही कारण रहा कि वह दोनों दल जनता के विश्वास पर खरे नहीं उतर पाए। राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि आप सरकार ने दिल्ली में सभी वादे पूरे किए। जो वादे नहीं किए ,उनको भी पूरा करके दिखाया। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली लगातार प्रगति कर रहा है। दिल्ली की महिलाएं बसों में मुफ्त यात्रा करती हैं। सभी धर्मों के बुजुर्गो को मुफ्त यात्रा लाभ मिल रहा है। वहां शिक्षा, स्वास्थ की बेहतर सुविधा लोगों को मिल रही है। बीजेपी और कांग्रेस सिर्फ अपना भला देखती हैं, विकास से उनका कोई नाता नहीं है। आप सरकार ने बाहर से बिजली लेकर दिल्ली के लोगों को मुफ्त बिजली दे रही हैं। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि दिल्ली की तर्ज पर जय भीम मुख्यमंत्री प्रतिभा विकास योजना को उत्तराखंड में सरकार बनने पर लागू किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से सालाना 8 लाख रुपए से कम आय वाले परिवारों के छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग प्रदान की जाती है। उन्होंने जनता से वोट देकर आप की सरकार बनवाने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तराखंड में वो सभी योजनाएं लागू की जांएगी जो दिल्ली में चल रही हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता प्रेम शर्मा कांग्रेस छोड़कर साथियों सहित आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने उन्हेे व उनके साथियों को आप की सदस्यता प्रदान करते हुए स्वागत किया। प्रेम शर्मा ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। इस दौरान प्रदेश सहप्रभारी प्रवीण कुमार ,प्रदेश उपाद्यक्ष महिला मोर्चा हेमा भण्डारी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधा पटवाल,जोनल इंचार्ज अमित मिश्रा, सदस्य चुनाव संचालन समिति अनिल सती एवं नवीन मारया, सलाहकार शिशुपाल सिंह नेगी, तनुज शर्मा संगठन मंत्री, किरण दुबे अध्यक्ष युवा मोर्चा, यशपाल चैहान जिला उपाध्यक्ष, अशोक कश्यप, वरिष्ठ नेता आशीष गौड़ साहूकार ,चेतन यादव, राकेश यादव,गीता देवी, सोशल मीडिया प्रभारी पुलिकत गोयल,अर्जुन सिंह, एडवोकेट सचिन बेदी, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ, राकेश ,सुरेश तनेजा, प्रतिभा शर्मा,राजेश अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, ममता राजाराम केंद्रीय ऑब्जर्वर, सोमवीर, संदीप,राहुलअग्रवाल,किशनसिंह,जयपाल,बृजगोपाल, राहुल विश्कर्मा, जनक सुधा, ब्रह्मपाल, ओमपाल सहित सेकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।