Skip to main content

श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज के नेतृत्व में होगी अखाड़ा परिषद मजबूत-गणेश जोशी

 शंकराचार्य और आचार्य महामंडलेश्वर का आशीर्वाद लिया गणेश जोशी ने


हरिद्वार। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने श्री पंचायती निरंजनी अखाड़ा में पहुंचकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अखाड़े के सचिव और मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज को अखाड़ा परिषद का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं दी और उनका शॉल और माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज के अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से संत समाज और एकजुट और मजबूत होगा तथा भारतीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण में काम करेगा उन्होंने कहा कि कोरोना काल में श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने मानवता की महान मिसाल पेश करते हुए जिस तरह से जरूरतमंद लोगों को आर्थिक और खाद्यान्न रूप में मदद की वह अनुकरणीय है। श्री जोशी ने कहा कि हरिद्वार में साधु संत बहुत हैं परंतु जो राष्ट्र के प्रति अपना कर्तव्य श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज ने निभाया वह अविस्मरणीय अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिस तरह से पिछले दिनों कुमाऊं और गढ़वाल के क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के समय में जिस निष्ठा और लगन से काम किया और लोगों की मदद की वह प्रशंसनीय है उनका कार्यकाल बेहद प्रभावशाली है और वे समाज के प्रति समर्पित हैं और 2022 में धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनेगी और 2024 में केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। इस अवसर पर श्री महंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से बेहद लगाव है और उन्होंने केदारनाथ का आध्यात्मिक भ्रमण कर उत्तराखंड को एक नई पहचान दी है और उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में उन्होंने पहचान प्रतिष्ठित की है। इस अवसर पर पूर्व मेयर मनोज गर्ग समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने तीर्थनगरी पहुंचकर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के दर्शन किए और उनसे आशीर्वाद लिया और उन्हें अंग वस्त्र माला भेंट की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री भारतीय संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण में लगे हुए हैं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने जगतगुरु आश्रम कनखल में पहुंचकर शंकराचार्य स्वामी राज राजेश्वराश्रम महाराज से भेंट की व्यवस्था और पुष्प माला भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद गणेश जोशी सिडकुल की एक फैक्ट्री में लगी आप से हुए नुकसान का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।