हरिद्वार। देवस्थानम बोर्ड रद्द करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा प्रदेश उपाद्यक्ष हेमा भण्डारी के नेतृत्व में भगत सिंह चैक से प्रेम नगर आश्रम तक पैदल मार्च निकाला। इस अवसर पर हेमा भण्डारी ने कहा कि पूर्व देवस्थानम बोर्ड के गठन के विरोध में लंबे समय से तीर्थ परोहित समाज आंदोलन कर रहा है। लेकिन राज्य सरकार के कानों पर जूं तक नही रेंग रही। धर्म की दोहरी राजनीति करने वाली बीजेपी सरकार में हिन्दू सुरक्षित नही है। हेमा भण्डारी ने कहा कि देवस्थानम बोर्ड निरस्त होने तक आप कार्यकर्ताओं सड़कों पर उतरकर आंदोलन करते रहेंगे। चुनाव संचालन समिति के सदस्य अनिल सती एवं नवीन मारिया ने कहा कि देवस्थानम् बोर्ड के खिलाफ तीर्थ पुरोहितों के आंदोलन में आम आदमी पार्टी कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग। इस दौरान आशीष गौड़, शिशुपाल सिंह नेगी, गीता देवी, साहूकार सिंह, राकेश यादव, युवा मोर्चा उपाद्यक्ष नरेंद्र कोरी, प्रवीण कुमार, शाहीन अशरफ, सोशल मीडिया इंचार्ज अर्जुन सिंह, मालती कोरी, रेखा कोरी, शाह अब्बास, बॉबी कश्यप, संगठन मंत्री तनुज शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष गगन वर्मा, उपाध्यक्ष रविंदर कुमार, सर्किल इंचार्ज मयंक गुप्ता, एडवोकेट सचिन बेदी, सुरेश तनेजा, हरिद्वार विधानसभा युवा मोर्चा अध्यक्ष किरण दुबे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment