Skip to main content

उत्तराखंड की सरकार किसान, मजदूर को समर्पित -पुष्कर सिंह धामी

 मुख्यमंत्री ने किसान मेले में लगाई विकास योजनाओं की छड़ी,दिए किसानों को पुरूस्कार


हरिद्वार।श्रवण कुमार झा- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उनकी सरकार किसान,मजदूर को समर्पित सरकार है। बुग्गावाला क्षेत्र के मानूबास गांव में आयोजित किसान मेले को सबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो डिग्री कालेज, इंटर कालेज, पुल, अस्पताल समेत कई घोषणाएं की। इसके अलावा बुग्गावाला को विकासखंड बनाने का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजे जाने का एलान किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को चेक एवं प्रशस्ति पत्र भी वितरित किए। गुरुवार को ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र के मानूबास गांव में आयोजित किसान मेले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड राज्य विकास की ओर से तेजी से बढ़ रहा है। वर्ष 2025 में राज्य गठन को पूरे 25 साल हो जाएंगे। तब तक राज्य को पूरी तरह से आत्मनिर्भर बनाना है। विकास के क्षेत्र में प्रदेश को पूरी तरह से विकसित कर अग्रणी राज्यों की पंक्ति में खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार किसान, मजदूर को समर्पित सरकार है। किसानों की बेहतरी के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्वालापुर विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक विकास कार्य हुए है। 43 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास कर दिया गया है। जल्द ही यह कार्य भी पूरे हो जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एलान किया कि वन ग्राम हरिपुर टोगिया को राजस्व गांव बनाया जाएगा। बुग्गावाला एवं हद्दीवाला में डिग्री कालेज, मानूबास गांव में स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा लालवाला में नदी पर पुल बनाने के साथ ही कई अन्य घोषणाएं भी की। किसान मेले के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कृषक रमेश चंद्र, जाहिद हसन, चरनजीत शर्मा एवं बालेश को किसान भूषण से सम्मानित किया। सभी को पच्चीस हजार रुपये की धनराशि के चेक दिए गए। इसके अलावा छह प्रगतिशील किसानों को भी सम्मानित किया गया। वहीं समाज कल्याण, उद्योग विभाग, युवक मंगल दल, स्वामित्व योजना के लाभार्थी, स्वयं सहायता समूह को भी सम्मानित किया गया। किसान मेले में विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाए गए थे। यहां पर किसानों को खाद, बीज, कृषि उपकरण, जैविक उत्पाद आदि के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार किसानों की बेहतरी के लिए लगातार कार्य कर रही है। कुछ संगठन सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। किसान आंदोलन के नाम पर अराजकता पैदा करना चाहते हैं जोकि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि जिले की चीनी मिलें चालू हो गई है। जल्द ही सरकार गन्ने के दाम भी तय कर देगी। ज्वालापुर विधायक सुरेश राठौर के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में किसान आयोग के अध्यक्ष राकेश राजपूत, विधायक प्रदीप बत्रा, संजय गुप्ता, लक्सर नगर पालिका चेयरमैन अम्बरीश गर्ग, जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह, डा. कल्पना सैनी, मुनीश सैनी, श्यामवीर सैनी आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।