Skip to main content

समिति की रिर्पोट आने पर देवस्थानम् बोर्ड को लेकर लिया जायेगा फैसला-पुष्कर सिंह धामी

 मुख्यमंत्री ने लिया संतो से राज्य के विकास के लिए मांगा आर्शीवाद


हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को संतनगरी पहुचकर जैन मन्दिर में जैनाचार्य, राष्ट्रसंत, विश्वरत्न सागर सूर्य जी से शिष्टाचार भेंटकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जैनाचार्य जी से कहा कि गुरूदेव आप ऐतिहासिक पुरूष हो गये हैं। श्री धामी ने जैनाचार्य सागर सूर्य जी महाराज से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की केदारनाथ यात्रा के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने मौके पर पत्रकारों से वार्ता करते हुये कांग्रेस ओर हरीश रावत पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की नीति हमेशा से ही तुष्टीकरण की रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व भर में भारत का मान बड़ा है, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में जो काम हुए हैं वो कार्य न हो सकते थे ना ही होंगे। उन्होंने ने कहा कि केदारनाथ में 400 करोड़ के कार्य हुए हैं और भी कार्य वहां होने बाकी हैं जिनका कार्य लगातार प्रगति पर है। हरीश रावत के बयान का जवाब देते हुए कहा कि सैकड़ों वर्षों से जो काम किसी ने सोचे भी नहीं थे वह काम वहां धरातल पर साकार हुए हैं और जिनका लगातार निरीक्षण प्रधानमंत्री द्वारा खुद किया जाता रहा है। उन्हीं के द्वारा वहां के एजेंटों के फाइनल किया गया है और उन्हें के माध्यम से आगे कार्य को लगातार उनकी निगरानी में हो रहे हैं। देवस्थानम बोर्ड पर बोलते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार की कमेटी सभी की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस पर कार्य कर रही है और जल्दी रिपोर्ट आने के बाद कोई फैसला किया जाएगा। कहा कि पिछले दिनों में यहां जैनाचार्य राष्ट्र संत विश्व रत्न सागर सूर्य जी महाराज का आशीर्वाद लेने आया था। उन्होंने कहा कि आज संयोगवश अचानक ही जैनाचार्य सागर सूर्य जी का आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त करने यहां आया, जिन्होंने कल ही 17 दिन के बाद अपनी साधना सम्पन्न की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक अच्छी बात यह भी हुई है कि श्वेताम्बर व दिगम्बर दोनो समुदाय के लोगों ने यहां पर बड़ा अच्छा मिलन कार्यक्रम किया। यह मिलन हमारी संस्कृति का सबको मिलाने का एक रूप है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम एवं श्रीकृष्ण ने भी सबको मिलाने का कार्य किया था, आज जैनाचार्य भी सबको मिलाने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के लिए और अच्छा किस प्रकार से कार्य कर सकते हैं के संबंध में जैनाचार्य सागर सूर्य जी का आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन मिला है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री को जैन मन्दिर परिसर पहुंचने पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जैन मन्दिर के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र, फूल मालाएं आदि भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत व अभिनन्दन किया। बाद में मुख्यमत्री कनखल स्थित जगद्गुरू आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने जगद्गुरू राजराजेश्वराश्रम से शिष्टाचार भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री के साथ राज्य के कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, डॉ0 योगेन्द्र सिंह रावत, एस0पी0 सिटी श्रीमती कमलेश उपाध्याय, नगर मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, एसडीएम पूरण सिंह राणा, जे0सी0 जैन, राजेश काठेण, त्रिलोक मोदी, हिम्मत हिरण श्रावक आदि उपस्थित थे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।