Skip to main content

निर्मल अखाड़े के संयोजन में जिला कारागार में मनाया गया गुरूनानक देव का प्रकाशोत्सव

 


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निर्मल के सानिध्य में सिख धर्म के संस्थापक गुरु नानक देव का 552वां प्रकाश पर्व जिला कारागार में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कारागार में प्रभात फेरी निकाली गयी, शबद कीर्तन, सुखमणि साहिब का पाठ, कथा कीर्तन तथा लंगर का आयोजन किया गया। संतों, जेल के अधिकारियों व बंदियों ने एक साथ बैठकर लंगर छका। इस अवसर पर निर्मल अखाड़े के कोठारी महंत जसविन्दर सिंह महाराज ने कहा कि जेल अधीक्षक मनोज आर्य की पहल पर कारागार में श्री गुरूनानक देव के 552वें प्रकाशोत्सव के अवसर पर कैदियों को ज्ञान व धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि धर्म रक्षा के लिए समाज को एकजुट कर श्री गुरूनानक देव ने समाज को मानवता का संदेश दिया। सभी को उनके दिखाए मार्ग व उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करते हुए समाजोत्थान में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने बंदियों से अपील करते हुए कहा कि अपराध छोड़कर धर्म के मार्ग पर चलते हुए सामाजिक सेवा में योगदान करें। महंत अमनदीप सिंह महाराज ने कैदियों को गुरू पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सजा काट रहे बंदियों को धर्म के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए जेलर मनोज आर्य लगातार अहम भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से अवश्य ही कैदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होगा। जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने बताया कि निर्मल अखाड़े के सहयोग से जिला कारागार में श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया गया। गुरू पर्व मनाने का मुख्य उद्देश्य सर्व धर्म समान का भाव जेल में बंद कैदियों में विकसित करना है। कहा कि गुरुनानक देव के विचार और शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। सभी को उनके दिखाए मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए। इस दौरान संत जरनैल सिंह,संत जसकरण सिंह, संत जसवंत सिंह, हरजौत सिंह, देवेंद्र सिंह सोढ़ी,प्रभारी जेलर विकास चंद्रा, रामनारायण सिंह, हेड वार्डन सौरण सिंह, चीफ फार्मासिस्ट राकेश गैरोला आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।