Skip to main content

सुख समृद्धि प्रदान करते हैं भगवान कार्तिकेय-श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज

 


हरिद्वार। श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी में भगवान कार्तिकेय जयंती और गुरु छठ पर्व धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अखाड़े के संतों ने सर्व प्रथम भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना कर आरती उतारी। इसके उपरांत गंगोत्री से पहुंचे गंगाजल की पूजा कर गंगाजल कलश को पशुपतिनाथ मंदिर के लिए रवाना किया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि तीनों लोकों में हाहाकार मचा रहे तारकासुर के संहार के लिए जन्मे भगवान शिव व माता पार्वती के पुत्र भगवान कार्तिकेय निरंजनी अखाड़े के आराध्य हैं। तारकासुर का वध कर भगवान कार्तिकेय ने संसार को उसके आतंक से मुक्ति दिलायी। उन्होंने बताया कि भगवान शिव के आर्शीवाद से उत्पन्न हुए कार्तिकेय का लालन पालन कृतिकाओं द्वारा होने के कारण उनका नाम कार्तिकेय पड़ा। भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना करने से परिवारों में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने सभी को छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान सूर्य की आराधना को समर्पित छठ पर्व पर पूर्वांचल के लोग गंगा तटों पर भगवान सूर्य को अघ्र्य देकर अपने परिवारों की सुख समृद्धि की कामना करते हैं। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने कहा कि भगवान कार्तिकेय देवताओं के सेनापति है। बलवान एवं रक्षक कार्तिकेय स्वामी पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के आराध्य और निरंजन स्वामी है। इनका पूजन और उपासना बड़े ही सरल एवं शांत ढंग से की जाती है। श्रीमहंत रामरतन गिरी व श्रीमहंत दिनेश गिरी ने कहा कि भगवान कार्तिकेय समस्त जगत के तारणहार हैं। विधि विधान से भगवान कार्तिकेय की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं। आरएसएस के क्षेत्रीय प्रचार प्रमुख पदम् सिंह ने कहा कि धार्मिक परंपराओं के पालन से ही धर्म की महत्ता प्रतिष्ठित होती है। सभी को धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए धर्म के संरक्षण संवर्द्धन में योगदान करना चाहिए। इस अवसर पर आचार्य गौरी शंकर दास, रावल शिव प्रकाश,महामंडलेश्वर यतिंद्रानंद गिरी, महामंडलेश्वर ललितानंद गिरी,महामंडलेश्वर हरिचेतनानंद,श्रीमहंत महेश पुरी,श्रीमहंत राधे गिरी, श्रीमहंत नरेश गिरी, श्रीमहंत केशव पुरी, श्रीमहंत शिव वन, महंत राकेश गिरी,राधेश्याम पुरी, नीलकंठ गिरी, सुखदेव पुरी, दिगंबर आशुतोष पुरी, स्वामी आलोक गिरी, दिगंबर राजगिरी,महंत रविपुरी, आरके शर्मा, वैभव शर्मा,डॉ.सुनील कुमार बत्रा,विकास तिवारी, मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के ट्रस्टी दिगंबर राजगिरी, अनिल शर्मा, बिंदु गिरी, आदि सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।