Skip to main content

बढ़ती महॅगाई के विरोध मानव श्रृंखला बनाकर जताया विरोध, किया प्रदर्शन

 


हरिद्वार। पेट्रोल, डीजल के दामों में तेजी से हो रही वृद्धि के खिलाफ महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार ज्वालापुर मुख्य मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर मानव श्रंखला बनाकर प्रदर्शन किया। जब तक केंद्र सरकार गैस पेट्रोल और डीजल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से कम नहीं करेगी तब तक कांग्रेस पार्टी आंदोलन करती रहेगी। प्रदेश महासचिव  डा.संजय पालीवाल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत घटने के बावजूद सरकार उपभोक्ताओं का इसका लाभ नहीं दिया रहा है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम 116 डालर प्रति बैरल से घटकर 84 डालर पर पहुंच गए हैं। ऐसे में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस के दाम 25 से 30 प्रतिशत तक कम किए जाने चाहिए। लेकिन केंद्र सरकार ने पेट्रोल व डीजल के दामों में मात्र दस रूपए की कमी की। मध्य हरिद्वार स्थित भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आवास को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जमा होकर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मानव श्रृंखला बनाकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। महानगर कांग्रेस के बैनर तले कांग्रेसी मध्य हरिद्वार स्थित खन्नानगर कालोनी के बाहर एकत्र हुए। खन्ना नगर के बाहर पेट्रोल पंप के निकट जमा कांग्रेसी मानव श्रृंखला बनाकर सड़क के एक ओर खड़े हो गए। इस दौरान कांग्रेस जनों ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पेट्रोल, डीजल और गैस के बढ़ते दामों से खफा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस प्रदेश महासचिव डॉ. संजय पालीवाल ने कहा कि भाजपा की इस डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। जिसका जवाब जनता आगामी विधानसभा में जरूर देगी। महंगाई चरम पर पहुंच चुकी है लेकिन सरकार का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। पेट्रोल-डीजल की हाल ही में कम हुई कीमतों पर उन्होंने कहा कि यह कम हुई कीमत ऊंट के मुंह में जीरा जैसी साबित हो रही है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा ने हिन्दू, मुस्लिम के नाम पर देश को बांटने का काम किया है। लेकिन जनता भाजपा के असली चेहरे को पहचान चुकी है। इस दौरान पूर्व विधायक रामयश सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चैधरी, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडेय, अंजु द्विवेदी, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पार्षद उदयवीर सिंह, पार्षद मेहरबान खान, अनिल भास्कर, अलोक शर्मा, अनिल भास्कर, संजय शर्मा, अशोक शर्मा, डॉ. दिनेश पुंडीर, धर्मपाल ठेकेदार, रवीश भटीजा, ब्रजमोहन बर्थवाल, विशाल राठौर, बलराम राठौर, महेंद्र प्रताप राणा, जेपी सिंह, शैलेंद्र आदि उपस्थित रहे। प्रदर्शन करने वालों में संजय अग्रवाल, संजय शर्मा, संजय पालीवाल, धर्मपाल ठेकेदार, महेंद्र प्रताप, रवीश भटीजा, ब्रजमोहन बर्थवाल, अनिल भास्कर, अशोक शर्मा, विशाल राठौर, आलोक शर्मा, रामयश, डॉ. दिनेश पुंडीर, विमला पांडेय, पार्षद उयवीर सिंह, जेपी सिंह, अंजू द्विवेदी, शैलेन्द्र, पार्षद मेहरबान खान, बलराम राठौर, पार्षद महावीर आदि मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।