Skip to main content

अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग

 हरिद्वार। अम्बरीष कुमार विचार मंच के पदाधिकारियों ने कंगना रनौत द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का अपमान करने, देश की स्वतंत्रता को भीख में मिलना बताने, आजादी 15 अगस्त 1947 की बजाए 2014 में मिलना बताने जैसे अपमान जनक बयान देने के विरुद्ध ज्वालापुर थाने में देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी। इस मौके पर वरिष्ठ श्रमिक नेता मुरली मनोहर और यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता वरूण वालियान ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने जीवन के साढ़े छह साल जेल में बिताए। पं. जवाहर लाल नेहरू ने करीब नौ साल जेल में रहे। अनेकों भारत मां के सपूतों ने देश को आजादी दिलाने में अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। शहीदे आजम भगत सिंह,सुखदेव, अशफाक, विस्मिल ने देश को आजाद कराने में कुर्बान हुए। पर आज कुछ संकीर्ण मानसिकता वाले लोग हमारे शहीदों का अपमान कर रहे हैं। आजादी के बाद संविधान निर्माताओं बाबा साहेब आंबेडकर का अपमान कर रहे हैं ऐसी अभ्रद महिला को गिरफ्तार कर तुरंत देशद्रोह का मुकदमा चलाया जाएं। पूर्व पार्षद अमन गर्ग और भेल श्रमिक नेता देवाशीश भट्टाचार्य ने कहा कि देश एवं शहीदों के प्रति अशोभानीय टिप्पणी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी। फिल्म अदाकारा कंगना रनौत को देश के नागरिकों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अमर शहीदों का अपमान करने वाली महिला के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। फिल्म कलाकार द्वारा अशोभानीय टिप्पणी की गयी है उनके द्वारा आजादी का भी उपहास उड़ाया गया। भारत को आज़ादी भीख में मिली जैसे शब्दों का प्रयोग किया जाना तर्कसत्संग नहीं है। पार्षद इसरार सलमानी व शहाबुद्दीन अंसारी ने कहा कि अंग्रेजी हुकूमत के साथ देने वाले ही ऐसे शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। ऐसी टिप्पणी करने वाली महिला जो देश की आजादी का अपमान कर रही है हमारे शहीदों का अपमान कर रही है उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाये। मंच के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर शीध्र करवाई नहीं कि गयी तो कांग्रेस के नेतृत्व में आंदोलन चलाया जाएगा और धरना प्रदर्शन कर सरकार को शहीदों के अपमानित करने वाली महिला के विरुद्ध कार्रवाई करने को विवश किया जायेगा। इस अवसर पर पार्षद मन्नू रियाज अंसारी, पार्षद राजीव भार्गव, अंकित चैहान, अमरदीप रोशन, विशाल राठौर, हेमत चंचल, मनोज जाटव, नवाज अब्बासी, नौनाम अंसारी, संजय वाल्मीकि, अंकित शर्मा, सोनू शर्मा, मोहित चैधरी, भूपेंद्र वशिष्ठ, नवाज, दीपक आदि शामिल रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।