Skip to main content

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन रहकर दिया सरकार के खिलाफ धरना

 


हरिद्वार। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देश पर महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर भाजपा सरकार के खिलाफ सांकेतिक उपवास कर धरना दिया। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की और से पूर्व मंत्री यशपाल आर्य तथा पूर्व विधायक संजीव आर्य के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसकी सूचना शासन व प्रशासन को समय से पूर्व दे दी गयी थी। परंतु भाजपा ने उसी समय व उसी स्थान पर मुख्यमंत्री का कार्यक्रम आयोजित कर दिया। इसके विरोध में आज पूरे प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता 1 घंटे का मौन उपवास कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार पूरे देश में भाजपा घटिया मानसिकता दर्शाते हुए विपक्ष को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने भाजपा को बाज आने की चेतावनी देते हुए कहा कि विपक्ष व जनता की आवाज को दबा नहीं जा सकता।  प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमला पांडे व महिला कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान व वादांें को पूरा करने नाकाम रही भाजपा विपक्ष पर जुल्म कर रही है। मंहगाई व बेरोजगारी से जूझ रही जनता को राहत देने के बजाए भाजपा सरकार उद्योगपतियों के हित पूरे कर रही है। इस दौरान चैधरी बलजीत सिंह, ओपी चैहान, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चैधरी, यशवंत सैनी, अंजू दिवेदी, शुभम अग्रवाल, शैलेंद्र सिंह, रवि कश्यप, मेयर प्रतिनिधि अशोक शर्मा, प्रदेश सचिव शशि झा, वरुण बालियान, अनिल भास्कर, कैलाश प्रधान, जितेंद्र सिंह, दिनेश पुंडीर, नवेज अंसारी, सीपी सिंह, रविश भटिजा, नितिन तेश्वर, शिव कुमार जोशी, आकाश बिरला, विशाल राठौड़, नीलम शर्मा, सरिता शर्मा, माया राजपूत, चित्रा विज, रचित अग्रवाल, पार्षद मोहम्मद जफर, पार्षद राजीव भार्गव, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, सुभाष कपिल, आशीष शर्मा, आशीष भारद्वाज, बलराम गिरी कड़क, धर्मवीर सैनी, करण सिंह राणा, उदित विद्याकुल, शिवम खेवरिया, राजीव गौड़, वीरेंद्र भारद्वाज, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, पवन शर्मा, ब्रजमोहन बर्थवाल, जगदीप असवाल, नवाज अब्बासी, प्रदीप त्यागी, अशोक गुप्ता, हरिशंकर प्रसाद, महेश कुमार वैश्य, अनिल शर्मा, रामकुमार शर्मा, विजय कुमार ठाकुर, हरद्वारी लाल, रामकुमार शर्मा आदि सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।