हरिद्वार। थाना कनखल क्षेत्र में महिला को सांप की केंचुली देने के बहाने एक युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर जेवर लूट लिए। इतना ही नही आरोपियों ने जेवर लूटने से पहले महिला के चेहरे पर पत्थरों से हमलाकर बेहोश किया। पीड़िता के पुत्र की तहरीर पर कनखल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार कृष्ण कन्हैया रंगा निवासी बी विंग आनंद सीएचसी नटवर नगर रोड जोगेश्वरी मुंबई बीते 15 सितंबर से कनखल के पुरषोत्तम विहार में रह रहे हैं। कृष्ण कन्हैया ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि उनकी मां चंदादेवी रंगा की मुलाकात एक सपेरे से हो गई। 17 नवंबर को स्वयं को सपेरा बताने वाले युवक ने मां को सांप की केंचुली देने की बात कहकर मातृ सदन रोड जगजीतपुर में बुलाया। भांजे के आने के बाद सांप की केंचुली देने की बात कही। तभी कुछ ही देर में एक अन्य युवक मोटरसाइकिल लेकर आया और चंदादेवी को मातृ सदन रोड से पुल पार कर जंगल में ले गया। जहां पहुंचकर युवकों ने सिर और मुंह पर पत्थरों से हमला कर दिया। इससे महिला बेहोश हो गई। महिला को मृत समझकर हाथों से सोने की दो जोड़ी चूड़ियां, सोने की अगूंठी निकालकर फरार हो गए। घटना के बाद किसी तरह बेटे से संपर्क किया। घटना के बाद राहगीरों ने महिला को देखा और कनखल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को होश आने के बाद महिला ने अपने बेटे को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद कृष्ण ने कनखल थाने में शिकायत दर्ज कराई। थानाध्यक्ष दीपक कठैत के अनुसार इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा ...
Comments
Post a Comment