Skip to main content

राहुल-प्रियंका गांधी सेना जन जागरण के जरिये आमजन को वास्तविक हिंदुत्व से अवगत करायेगी- पंडित जगदीश शर्मा

 हरिद्वार। राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के दो दिवसीय अधिवेशन के दूसरे दिन जनता के बीच में जन जागरण अभियान चलाने को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा आरएसएस ने जितना नुकसान हिंदू धर्म को पहुंचाया है इतना नुकसान तो हिंदू धर्म को किसी हिंदू विरोधी ने भी नहीं पहुंचाया। हिंदू धर्म वास्तव में वसुधैव कुटुंबकम की भावना वाला एक महान धर्म है और सनातन काल से सनातन सृष्टि में व्याप्त है। परंतु आरएसएस और उसकी राजनीतिक संस्था भारतीय जनता पार्टी ने हिंदुत्व का अर्थ बहुत संकीर्ण कर दिया है। उन्होंने कहा कि राहुल-प्रियंका गांधी सेना साधु-संतों की मदद से जनता के बीच में जन जागरण अभियान चलाकर वास्तविक हिंदुत्व को सामने रखेगी। उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष मदनलाल ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा देश में शिक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को बेहतर किया है। जिससे देश में गरीब से गरीब आदमी शिक्षित हुआ तथा गरीब से गरीब आदमी को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हुई हैं। परंतु देश में कांग्रेस विरोधी सरकार ने षड्यंत्र के तहत सरकारी शिक्षिकों और सरकारी स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले संस्थानों को बर्बाद किया गया। राष्ट्रीय प्रवक्ता भास्कर चुग ने कहा कि राहुल गांधी की न्याय योजना इतनी बेहतरीन योजना है जिससे गरीबों की गरीबी मिट सकती है। राहुल-प्रियंका गांधी सेना कांग्रेस की न्याय योजना का प्रचार जन-जन के बीच जन जागरण अभियान चलाकर करेगी। कृषि कानून वापस लेने को केंद्र सरकार बाध्य हुई है। अधिवेशन की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ करने के बाद सभी सदस्यों ने मां गंगा की शपथ ली की। गंगा की निर्मलता और स्वच्छता के लिए धरातल पर प्रयास किए जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी अधिवेशन में सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्षों एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्र कौशिक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील अरोड़ा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव गोयल, राष्ट्रीय सचिव तारिक अनवर, व्यापार प्रकोष्ट अध्यक्ष मयंक मिश्रा, उत्तर प्रदेश सचिव शब्बुद्दीन खान, सतदेव शर्मा, यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष दीपक राही, राहुल-प्रियंका गांधी सेना के प्रदेश समन्वयक सईद अहमद जमाल, प्रदेश महासचिव पंकज राणा एवं अनीता वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष तौफीक खान एवं प्रमोद मंदरवाल, बबीता चैहान, नीलम कौर, हेमंत उप्रेती, एसबी शाही ठाकुर, मनीष साहू, तनवीर खान, रब्बान मलिक आनंद बिष्ट, रवीश भटीजा आदि ने भी संबोधित किया।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।