Skip to main content

बाल दिवस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पंडित नेहरू को नमन

 


हरिद्वार। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन बाल दिवस पर महानगर कांग्रेस कमेटी के संयोजन में सुभाष घाट स्थित कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने उन्हेें पुष्पांजलि अर्पित कर पंडित नेहरू को नमन किया और गोष्ठी का आयोजन कर उनके दिखाए मार्ग का अनुसरण करते हुए देश के विकास में योगदान करने का संकल्प लिया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल कहा कि देश के लिए जो स्वप्न पंडित नेहरू ने संजोए थे। वर्तमान सरकार ने उन्हें खंड खंड कर दिया है। भारत के आजाद होने पर पहले प्रधानमंत्री के रूप में देश की बागडोर संभालने वाले पंडित नेहरू ने  जगह-जगह कारखाने लगाए। जिससे लोगों को रोजगार मिला। परंतु वर्तमान भाजपा सरकार ने वे सभी कारखाने बंद कराने का कार्य किया। जिससे करोड़ों लोग बेरोजगार होकर भुखमरी के कगार पर हैं। राष्ट्रीय प्रवक्ता डा.आलोक शर्मा कहा कि 1947 से लेकर 1962 तक लगातार प्रधानमंत्री रहे पंडित नेहरू ने खाद्यान्न व रोजगार के मामले देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पूरे भारत में कल कारखाने लगाए तथा आधुनिक तरीके से खेती के लिए संसाधनों का विकास किया। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से बेहद लगाव था। इसीलिए उनके जन्म दिवस को पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन दुर्भाग्य से नशे का आदी बनाकर बच्चों का बचपन छीना जा रहा है। शहर के प्रत्येक प्रवेश द्वार पर शराब के ठेके खोल दिए गए हैं। शहर के अंदर जगह-जगह अवैध रूप से शराब व अन्य मादक पदार्थो की बिक्री हो रही है। लेकिन सरकार से इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजादी के बाद नए भारत का निर्माण किया। उनके द्वारा स्थापित कारखानों को बेचा जा रहा है। जिसके आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। पूर्व नपा अध्यक्ष सतपाल ब्रहमचारी, श्रमिक नेता मुरली मनोहर व पूर्व पार्षद अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्यान बच्चों के विकास की ओर नहीं है। सरकार सिर्फ अपना विकास चाहती है। मायापुर ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, मध्य हरिद्वार ब्लाक अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह तथा कनखल ब्लाक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि बाल दिवस पर स्कूलों में गोष्ठी में होती थी। परंतु आज सब कुछ समाप्त कर दिया गया है तथा इतिहास से भी बाल दिवस का पाठ हटा दिया गया है। जिससे आने वाली पीढ़ी को इतिहास के बारे में मालूम नहीं चलेगा। कार्यक्रम मे जगतसिंह रावत, बीएस तेजियान, श्रमिक नेता राजबीर चैहान, कैलाश प्रधान दिनेश पुंडीर, पार्षद सुहैल कुरैशी, अमनगर्ग, संजय सैनी, नवेज अंसारी, राजीव गौड़, बलराम राठौर, आकाश बिरला, हरद्वारी लाल, उदित विद्याकुल, शिवम खेवड़िया, शुभम जोशी, नीलम शर्मा, कविता गुप्ता, कपिल पाराशर, विपिन पेवल, अशोक गुप्ता, ओमप्रकाश शर्मा, बलराम गिरी कड़क, पवन शर्मा, नितिन यादव, रोहित नेगी, इंद्रकुमार गौड़, सत्यम शर्मा, किशनलाल, पारस कुमार आदि ने भी विचार रखे तथा पुष्पांजलि अर्पित की।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।