Skip to main content

जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया पूर्व प्रधामंत्री पर इंदिरा गांधी को नमन

 


हरिद्वार। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती मातृशक्ति सम्मान दिवस के रूप में मनाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर कैम्प कार्यालय पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस सम्बन्ध में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते प्रदेश महासचिव डा.संजय पालीवाल व श्रमिक नेता अशोक टंडन ने स्व.इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते देश के विकास तथा एकता अखण्डता बनाए रखने में योगदान ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान मेयर अनिता शर्मा ने जरूरतमंद महिलाओं को वस्त्र वितरित किए। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि तीन बार देश की प्रधानमंत्री रही इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान पर हमला कर बांग्लादेश को आजाद कराया। इसके विरोध में अमेरिका द्वारा अपना सातवां बेड़ा भारत के खिलाफ उतारने के बावजूद वे पीछे नहीं हटी। मेयर अनिता शर्मा, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि इंदिरा गांधी ने जनहित में प्राइवेट बैंकों का राष्ट्रीयकरण कर गांव-गांव में मिनी बैंकों की स्थापना की। लेकिन आज वर्तमान सरकार द्वारा सरकारी बैंकों का निजीकरण किया जा रहा है। सरकार की गलत नीतियों के चलते बैंकिंग सिस्टम से जनता का विश्वास उठ गया है। प्रदेश महासचिव सतीश कुमार ,श्रमिक नेता मुरली मनोहर व पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने महिलाओं को उनका सम्मान दिलाया। सभी क्षेत्रों में महिलाओं की बराबर भागीदारी सुनिश्चित की,परंतु आज महिलाओं पर जुल्म, अत्याचार हो रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी व चै.बलजीत सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम लागू कर देश को तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। ज्वालापुर नगर अध्यक्ष यशवंत सैनी, ब्लाक अध्यक्ष रवि कश्यप, ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गुलबीर सिंह व ब्लाक अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कुंभ में हुए कोविड जांच महाघोटाले पर लीपा पोती हो रही है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) राजीव चैधरी,पार्षद उदयवीर चैहान, पार्षद तहसीन अंसारी, पार्षद जफर अब्बासी, पार्षद शाहबुद्दीन, पार्षद मेहरबान खान,पार्षद रियाज मन्नू, बीएस तेजियान,सपना सिंह, सईदा कुरैशी, नीलम शर्मा, आशा यादव,प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर, नावेज अंसारी,देवाशीष भट्टाचार्य, आकाश बिरला,विशाल राठौर, गोविंद बिष्ट,अजयदास महाराज, मनोज जाटव, राजेंद्र श्रीवास्तव, हरद्वारी लाल,सतेंद्र वशिष्ठ, सुमित भाटिया,उत्क्रृष वालिया,जेपी सिंह,सत्यपाल शास्त्री, रणवीर सिंह,वसीम सलमानी,नीटू शर्मा, उज्जवल वालिया, विनोद कश्यप, हरिशंकर प्रसाद, नूर आलम, वेदपाल तेजियान, संदीप कुमार आदि कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।