Skip to main content

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर पुलिस ने किए सुरक्षा के खास बंदोवस्त,जोन सैक्टर निर्धारित

 


हरिद्वार। शुक्रवार को होने वाली कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के खास बंदोवस्त किए गये है। पुलिस की ओर से पूरे मेला क्षेत्र को नौ जोन एवं 32 सेक्टरों में बांटा गया है। वही ज्ञान गोदड़ी प्रकरण को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। विवादित स्थल की बैरिकेटिंग कर दी गई है। बकायदा उसे एक अलग जोन में तब्दील किया गया है। स्नान पर्व को देखते हुए गुरुवार देर शाम से ही मेला क्षेत्र में पुलिस फोर्स की तैनाती भी कर दी गई। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की आशंका को लेकर यातायात प्लान तैयार कर लिया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को स्नान पर्व है जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। इस सम्बन्ध में गुरूवार को उत्तरी हरिद्वार क्षेत्र में कमल दास कुटिया में डीआईजी-एसएसपी डॉ योगेंद्र सिंह रावत ने स्नान पर्व को लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्नान पर्व के दौरान डयूटी पर तैनात पुलिसकर्मी श्रद्धालुओं से विनम्रता से पेश आएं। आतंकी घटनाओं को देखते हुए राउंड द क्लॉक चेकिंग जारी रहेगी। बम निरोधक दस्ते एवं डॉग स्क्वायड मेला क्षेत्र में सक्रिय रहेगा। इसके अलावा घुड़सवार पुलिस की मदद से भीड़ नियंत्रित की जाएगी। यात्रियों के डूबने की घटना न होने पाए, इसलिए जल पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रहेगी। घाटों पर 14 जल पुलिस के जवानों व एक प्लाटून फ्लड कंपनी बोट के साथ मुस्तैद रहेगी। मौके पर एसपी यातायात पीके राय,एसपी देहात परमेंद्र डोबाल, एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय समेत अन्य राजपत्रित अफसर एवं पुलिस फोर्स मौजूद रहा। वही दूसरी ओर ज्ञान गोदड़ी प्रकरण को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। विवादित स्थल की बैरिकेटिंग कर दी गई है।बकायदा उसे एक अलग जोन में तब्दील किया गया है। उस जोन की जिम्मेदारी राजपत्रित अफसर को दी गई है। यही नहीं सिक्ख समुदाय के हरकी पैड़ी पहुंचने की आशंका को देखते हुए जिले की की सीमाओं में सघन चेकिंग की जाएगी।कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर्व के दौरान श्रद्वालुओं की सुरक्षा के लिए 11पुलिस उपाधीक्षक,11निरीक्षक,18 थानाध्यक्ष,58उप निरीक्षक,18महिला उप निरीक्षक के अलावा 47मुख्य आरक्षी के अलावा 316महिला आरक्षी-47,पीएसी-3 कंपनी, ढाई प्लाटून तैनात होंगे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।