हरिद्वार। कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्याः नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स में हिंदुत्व पर टिप्पणी को लेकर शिवालिक नगर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने शिवालिक नगर चैक पर सलमान खुर्शीद का पुतला दहन किया। मंडल अध्यक्ष डॉ. अमरीश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेता ने हिंदू धर्म के प्रति द्वेष पूर्ण भाव स्पष्ट रूप से रखा। इसके बावजूद अन्य कांग्रेसी इस बारे में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इससे कांग्रेस की हिंदू विरोधी मानसिकता साफ झलक रही है। प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से मंडल उपाध्यक्ष अतुल वशिष्ठ, मंडल महामंत्री राधेश्याम पाल, मंडल मंत्री वीरेंद्र अवस्थी, मीडिया प्रभारी गौरव पुंडीर, मोहित चैधरी, सभासद अशोक मेहता, पंकज चैहान, अजय मलिक, हरिओम कुमार, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अविनाश, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा कुशलवीर सिंह, अजय कुमार,उमेश पाठक,मनीष सिंह, गौरव पंडित, गगन उपाध्याय, श्याम लाल, अनुज शर्मा, आदित्य वाल्मीकि, पवन कुमार वर्मा, रोशन प्रिंस, तुषार गॉड, उज्ज्वल त्रिपाठी आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment