हरिद्वार। महिला कांग्रेस की महानगर अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वे हमेशा आदर्श बनकर नारी शक्ति का मार्ग प्रशस्त करती रहेंगी। उन्होंने महिलाओं खासकर युवतियों से इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। अंजू मिश्रा शुक्रवार को ललतारो पुल स्थित शिवालिक रेस्टोरेंट में महिला महानगर महिला कांग्रेस की ओर से इंदिरा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित सम्मान समारोह को संबोधित कर रही थी। इस समारोह में कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को स्वर्गीय इंदिरा गांधी सम्मान देते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. संतोष चैहान ने कहा कि इंदिरा गांधी की विचारधारा और कार्यप्रणाली का अनुसरण करके देश का समग्र विकास किया जा सकता है। उनके जैसा कोई दूसरा प्रधानमंत्री देश को नहीं मिला वे पूरे विश्व की नेता थीं। महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशी झा ने कहा कि इंदिरा गांधी को आयरन लेडी के नाम से इसीलिए पुकारा जाता था क्योंकि वह देश हित में कड़े निर्णय लेती थी। आज हमें उनके विचारों का अनुसरण करने की जरूरत है। इस दौरान गिरिजा शर्मा, सुशीला अग्रवाल, रेखा बाल्मीकि, चित्रा सिंह, सुमन अग्रवाल, वर्षा वर्मा, लीला शर्मा, विजय शर्मा, बीना कपूर, उषा शर्मा, मंजू रानी पुष्पा शर्मा, लता शर्मा आदि ने विचार रखे।
हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।
Comments
Post a Comment