Skip to main content

स्थापना दिवस पर किया उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित

 


हरिद्वार। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति के तत्वावधान में हिल बाईपास मार्ग स्थित बेंकट हाॅल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष कांग्रेस नेता सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में चिन्हित व चिन्हीकरण से वंचित राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राज्य निर्माण में योगदान करने वाले आंदोलनकारियों को नमन करते हुए कहा कि शहीदों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का निर्माण किया जाएगा। कांग्रेस सरकार बनने पर राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के संघर्ष व बलिदान से ही उत्तराखण्ड राज्य का गठन हो पाया। मातृशक्ति को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि आंदोलन में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर योगदान किया। उन्होंने कहा कि राज्यवासियों की मूलभूत सुविधाओं का सरकार को ध्यान रखना चाहिए। लंबे अर्से से आंदोलनकारी चिन्हीकरण की मांग कर रहे हैं। सरकार को गंभीरता से इस विषय को हल करना चाहिए। राज्य का युवा अन्य प्रदेशों में रोजगार की तलाश मे जा रहा है। स्थानीय युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार मुहैया कराए जाएं। उन्होंने कहा कि राज्य आंदोलनकारी एवं शहीदों के अथक बलिदान से ही राज्य वजूद में आया है। समिति के केंद्रीय अध्यक्ष सतीश जोशी व जिला अध्यक्ष जगत सिंह रावत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं सतपाल ब्रह्मचारी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य आंदोलनकारियों को सरकार की योजनाओं का लाभ समान रूप से प्राप्त होना चाहिए। चिन्हीकरण के मामले को सरकार को विशेष रूचि दिखाते हुए हल करना चाहिए। इस दौरान राज्य निर्माण आंदोलन में भागीदारी करने वाले सैकड़ों अंादोलनकारियों को शाॅल ओढ़ाकर व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट अरविन्द शर्मा, नीरव साहू, युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष नितिन तेश्वर, भेल श्रमिक नेता राजबीर सिंह चैहान, नितिन यादव, तेलू राम प्रधान, ठाकुर रतन सिंह, विपिन पेवल, आकाश भाटी, तरूण व्यास, पार्षद महावीर वशिष्ठ, दीपक जखमोला आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।