Skip to main content

सनातन संस्कृति का प्रतीक है पवित्र छड़ी यात्रा: श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज

जूना अखाड़ा स्थित मायादेवी मंदिर पहुंची पवित्र छड़ी यात्रा 

 


हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा द्वारा निकाली जा रही पवित्र छड़ी यात्रा शुक्रवार को श्यामपुर कांगड़ी पहुंची जहां कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानन्द, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्रपुरी महाराज की उपस्थिति में छड़ी यात्रा के संचालक एवं जूना अखाड़े के अंतराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज ने पूर्ण विधि विधान से छड़ी पूजन सम्पन्न कराया। इस अवसर पर मंत्री स्वामी यतिश्वरानन्द ने कहा कि राज्य के विभिन्न जनपदों से छड़ी भ्रमण यात्रा धार्मिक व संस्कृति उत्थान के लिए आयोजित की गयी। 26 दिन की इस यात्रा में संत महापुरूषों का अनुकरणीय योगदान रहा। उन्हांेने कहा कि भाजपा के प्रयासों से ही पुनः छड़ी यात्रा प्रारम्भ की गयी है। स्वामी यतीश्वरानन्द ने कहा कि समाज को राष्ट्र के प्रति समर्पित भावना से कार्य करना है। धार्मिक क्रियाकलाप ही लोगों को प्रेरणा देते हैं। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज ने कहा कि पवित्र छड़ी यात्रा उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से धर्मनगरी में पहुंच गयी है। जूना अखाड़ा स्थित मायादेवी मंदिर में छड़ी को पुनः स्थापित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि छड़ी का यात्रा का उद्देश्य राज्य की प्रगति व उन्नति को मार्ग प्रशस्त करेगा। संस्कृति व धार्मिक विरासत को युवा पीढ़ी के समक्ष रखना जरूरी है। उन्हांेने कहा कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार में संत समाज लगातार प्रयास कर रहा है। पौराणिक मंदिरों के दर्शन के लिए देश-दुनिया से देवभूमि में श्रद्धालु पहुंचते हैं। प्रतिवर्ष पवित्र छड़ी यात्रा निकाली जायेगी। छड़ी यात्रा संचालक एवं जूना अखाड़े के अंतराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत प्रेमगिरी महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड के चारों धाम सहित पौराणिक मंदिरों व तीर्थों की 26 दिनों की यात्रा के पश्चात पवित्र छड़ी यात्रा मायादेवी मंदिर पहुंच गयी है। जूना अखाड़ा के संरक्षक हरि गिरि महाराज एवं 13 अखाड़ों के प्रयासों से पवित्र छड़ी के माध्यम से धर्म का प्रचार-प्रसार किया गया है। मुख्य रूप से प्रदेश का पलायन रूक सके, प्रदेश का चहंुमुखी विकास हो। प्राचीन परम्परा छड़ी यात्रा अवश्य ही धर्म का संदेश समाज को देगी। श्यामपुर कांगड़ी में पवित्र छड़ी यात्रा का पूर्ण विधि विधान से पूजा-अर्चना की गयी। मायादेवी प्रागंण में पवित्र छड़ी को स्थापित किया गया। इस अवसर पर महामंडलेश्वर स्वामी संजय गिरी महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रविगिरी जी महाराज, छड़ी श्रीमहंत कुश पूरी, श्रीमहंत पुष्कर राजगिरि, छड़ी श्रीमहंत शिवदत्त गिरी, विशम्भर गिरी, पुजारी विशिष्ट गिरी महाराज, अमृत पूरी महाराज, रविगिरी महाराज, थानापति रणधीर गिरी, राघवेंद्र गिरी, दीपेश्वर गिरी, भीष्म गिरी, अमृत गिरी, राजगिरि आदि संतजन मौजूद रहे।


Comments

Popular posts from this blog

गौ गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया

  हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है।  महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा

ऋषिकेश मेयर सहित तीन नेताओं को पार्टी ने थमाया नोटिस

 हरिद्वार। भाजपा की ओर से ऋषिकेश मेयर,मण्डल अध्यक्ष सहित तीन नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह के अन्दर नोटिस का जबाव मांगा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में ऋषिकेश की मेयर श्रीमती अनिता ममगाईं, ऋषिकेश के मंडल अध्यक्ष दिनेश सती और पौड़ी के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश रावत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनबीर सिंह चैहान के अनुसार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने नोटिस जारी किए हैं। नोटिस में सभी को एक सप्ताह के भीतर अपना स्पष्टीकरण लिखित रूप से प्रदेश अध्यक्ष अथवा महामंत्री को देने को कहा गया है।

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।