Skip to main content

प्रैस क्लब में पत्रकारों ने किया दीपावली मिलन समारोह का आयोजन

 


हरिद्वार। मनोज खन्ना- प्रेस क्लब हरिद्वार में दीपावली पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दीपावली मिलन समारोह में पत्रकारों को दीपावली की शुभकामनाएं देते इुए कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि दीपावली का त्यौहार भारत को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करता है। दीपावली उजाले का पर्व है। जो हमे अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाता है। उन्होंने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती को दीपावली के दिन निर्वाण प्राप्त हुआ था। जैन तीर्थाकरों के लिए दीपावली का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि जब भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या वापस आए थे तो खुशियों के दीप जलाए गए थे। तभी से दीपावली पर्व मनाने की परंपरा की शुरूआत हुई। प्रतिष्ठित चिकित्सक डा.संध्या शर्मा ने कहा कि प्रेस क्लब की समाज में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने में उल्लेखनीय भूमिका अदा करता है। प्रेस क्लब के संस्थापक अध्यक्ष डा.शिव शंकर जायसवाल ने कहा कि पत्रकारों द्वारा दीपावली पर्व का आयोजन उनकी संगठनात्मक शक्ति और एकता को दर्शाता हैं। पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर पीएस चैहान ने कहा कि दीपावली सदभावना का पर्व है। प्रैस क्लब के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि दीपावली पर्व भाईचारे का पर्व है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महासचिव राजकुमार ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह को कोषाध्यक्ष तनुज वालिया, पूर्व अध्यक्ष गोपाल रावत, कौशल सिखौला, रमेश खन्ना, वृजेंद्र हर्ष, डा.रजनीकांत शुक्ला, गुलशन नैयर, संजय आर्य, अविक्षित रमन, संजय रावल ने भीे विचार व्यक्त किए। दीपावली मिलन समारोह समिति के सदस्य रामचंद्र कन्नौजिया, श्रवण कुमार झा, बालकृष्ण शास्त्री, सुनील पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में आदेश त्यागी, नरेश गुप्ता, प्रवीण झा, संदीप शर्मा, निशांत खनी, अनूप कुमार, ललितेंद्र नाथ, जयपाल सिंह, धर्मेंद्र चैधरी, जयपाल सिंह, कुमार दुष्यंत, कुशल पाल सिंह चैहान प्रदीप गर्ग, नवीन चैहान, मुदित अग्रवाल, सुदेश आर्य, कुमकुम शर्मा, निशा शर्मा, राधिका नागरथ, पंकज कौशिक, विकास चैहान, रामेश्वर दयाल शर्मा, महंत शिव शंकर गिरि, रामेश्वर गौड, नरेश शैली, मंजू नेगी, प्रतिभा शर्मा, मेहताब आलम, तनवीर अली, विक्रम छाछर, अमित शर्मा, अश्वनी अरोड़ा, शिवा अग्रवाल, दीपक मिश्रा, संजीव शर्मा,ठाकुर शैलेंद्र सिंह, मयूर सैनी, विवेक शर्मा, आनंद गोस्वामी, जिला सूचनाधिकारी प्रमोद तिवारी आदि मौजूद रहे। 


Comments

Popular posts from this blog

धूमधाम से गंगा जी मे प्रवाहित होगा पवित्र जोत,होगा दुग्धाभिषेक -डॉ0नागपाल

 112वॉ मुलतान जोत महोत्सव 7अगस्त को,लाखों श्रद्वालु बनेंगे साक्षी हरिद्वार। समाज मे आपसी भाईचारे और शांति को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ शुरू हुई जोत महोसत्व का सफर पराधीन भारत से शुरू होकर स्वाधीन भारत मे भी जारी है। पाकिस्तान के मुल्तान प्रान्त से 1911 में भक्त रूपचंद जी द्वारा पैदल आकर गंगा में जोत प्रवाहित करने का सिलसिला शुरू हुआ जो आज भी अनवरत 112वे वर्ष में भी जारी है। इस सांस्कृतिक और सामाजिक परम्परा को जारी रखने का कार्य अखिल भारतीय मुल्तान युवा संगठन बखूबी आगे बढ़ा रहे है। संगठन अध्यक्ष डॉ महेन्द्र नागपाल व अन्य पदाधिकारियो ने रविवार को प्रेस क्लब में पत्रकारों से  मुल्तान जोत महोत्सव के संबंध मे वार्ता की। वार्ता के दौरान डॉ नागपाल ने बताया कि 7 अगस्त को धूमधाम से  मुलतान जोट महोत्सव सम्पन्न होगा जिसके हजारों श्रद्धालु गवाह बनेंगे। उन्होंने बताया कि आजादी के 75वी वर्षगांठ पर जोट महोत्सव को तिरंगा यात्रा के साथ जोड़ने का प्रयास होगा। श्रद्धालुओं द्वारा जगह जगह सुन्दर कांड का पाठ, हवन व प्रसाद वितरण होगा। गंगा जी का दुग्धाभिषेक, पूजन के साथ विशेष ज्योति गंगा जी को अर्पित करेगे।

बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दलों ने 127 कांवडियों,श्रद्धालुओं को गंगा में डूबने से बचाया

  हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय के निर्देशन, अपर जिलाधिकारी पी0एल0शाह के मुख्य संयोजन एवं नोडल अधिकारी डा0 नरेश चौधरी के संयोजन में कांवड़ मेले के दौरान बी0ई0जी0 आर्मी के तैराक दल अपनी मोटरबोटों एवं सभी संसाधनों के साथ कांवडियों की सुरक्षा के लिये गंगा के विभिन्न घाटों पर तैनात होकर मुस्तैदी से हर समय कांवड़ियों को डूबने से बचा रहे हैं। बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा कांवड़ मेला अवधि के दौरान 127 शिवभक्त कांवडियों,श्रद्धालुओं को डूबने से बचाया गया। 17 वर्षीय अरूण निवासी जालंधर, 24 वर्षीय मोनू निवासी बागपत, 18 वर्षीय अमन निवासी नई दिल्ली, 20 वर्षीय रमन गिरी निवासी कुरूक्षेत्र, 22 वर्षीय श्याम निवासी सराहनपुर, 23 वर्षीय संतोष निवासी मुरादाबाद, 18 वर्षीय संदीप निवासी रोहतक आदि को विभिन्न घाटों से बी0ई0जी0 आर्मी तैराक दल द्वारा गंगा में डूबने से बचाया गया तथा साथ ही साथ प्राथमिक उपचार देकर उन सभी कांवडियों को चेतावनी दी गयी कि गंगा में सुरक्षित स्थानों में ही स्नान करें। कांवड़ मेला अवधि के दौरान बी0ई0जी0आर्मी तैराक दल एवं रेड क्रास स्वयंसेवकों द्वारा गंगा के पुलों एवं घाटों पर माइकिं

गुरु ज्ञान की गंगा में मन का मैल,जन्मों की चिंताएं और कर्त्तापन का बोध भूल जाता है - गुरुदेव नन्दकिशोर श्रीमाली

  हरिद्वार निखिल मंत्र विज्ञान एवं सिद्धाश्रम साधक परिवार की ओर से देवभूमि हरिद्वार के भूपतवाला स्थित स्वामी लक्ष्मी नारायण आश्रम में सौभाग्य कीर्ति गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन उल्लास पूर्वक संपन्न हुआ। इस पावन पर्व के अवसर पर स्वामी लक्ष्मी नारायण आश्रम और आसपास का इलाका जय गुरुदेव व हर हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान रहा। परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद (डॉ नारायण दत्त श्रीमाली) एवं माता भगवती की दिव्य छत्रछाया में आयोजित इस महोत्सव को संबोधित करते हुए गुरुदेव नंदकिशोर श्रीमाली ने गुरु एवं शिष्य के संबंध की विस्तृत चर्चा करते हुए शिष्य को गुरु का ही प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार स्वयं को देखने के लिए दर्पण के पास जाना पड़ता है,उसी प्रकार शिष्य को गुरु के पास जाना पड़ता है, जहां वह अपनी ही छवि देखता है। क्योंकि शिष्य गुरु का ही प्रतिबिंब है और गुरु भी हर शिष्य में अपना ही प्रतिबिंब देखते हैं। गुरु में ही शिष्य है और शिष्य में ही गुरु है। गुरु पूर्णिमा शिष्यों के लिए के लिए जन्मों से ढोते आ रहे कर्त्तापन की गठरी को गुरु चरणों में विसर्जित कर गुरु आलिंगन में बंधने का दिवस