हरिद्वार। थाना सिडकुल क्षेत्रान्गर्त मास्क बनाने वाली एक कंपनी में बीते शनिवार देर रात आग लग गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची अग्निशमन विभाग की टीम ने कंपनी की दीवार तोड़कर लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। अग्निशमन अधिकारी के अनुसार शनिवार रात दो बजे सिडकुल के सेक्टर 11 स्थित मास्क बनाने वाली कंपनी बंद थी। अचानक कंपनी में धुंआ निकलने लगा। कंपनी के चैकीदार ने सूचना कंपनी मालिक और अग्निशमन दल को दी। सिडकुल एफएसओ ने बताया कि कंपनी में प्लास्टिक का सामान पड़ा था। प्लास्टिक के सामान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कंपनी में रखा सामान जलकर राख हो गया। एफएसओ हरीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट सामने आ रहा है। आग लगने से कम्पनी में कितना नुकसान पहुंचा उसका भी आकलन किया जा रहा है।
हरिद्वार। कुंभ में पहली बार गौ सेवा संस्थान श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा राजस्थान की ओर से गौ महिमा को भारतीय जनमानस में स्थापित करने के लिए वेद लक्ष्णा गो गंगा कृपा कल्याण महोत्सव का आयोजन किया गया है। महोत्सव का शुभारंभ उत्तराखंड गौ सेवा आयोग उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, गो ऋषि दत्त शरणानंद, गोवत्स राधा कृष्ण, महंत रविंद्रानंद सरस्वती, ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी ने किया। महोत्सव के संबध में महंत रविंद्रानंद सरस्वती ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य गौ महिमा को भारतीय जनमानस में पुनः स्थापित करना है। गौ माता की रचना सृष्टि की रचना के साथ ही हुई थी, गोमूत्र एंटीबायोटिक होता है जो शरीर में प्रवेश करने वाले सभी प्रकार के हानिकारक विषाणुओ को समाप्त करता है, गो पंचगव्य का प्रयोग करने से शरीर की रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर मजबूत होता है रोगों से लड़ने की क्षमता कई गुना बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में वैश्विक महामारी ने सभी को आतंकित किया है। परंतु जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत है। कोरोना उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाता है। उन्होंने गो पंचगव्य की विशेषताएं बताते हुए कहा कि वर्तमा
Comments
Post a Comment